Personal Finance

पीएम मोदी हर महीने 10 साल तक के लिए बुजुर्गों को देगें 10 हजार रुपए

पीएम मोदी ने आम जनता के हित के बारे में सोचते हुए देश की हर पीढ़ी के लिए कई सारी योजनाओं का शुभारम्भ किया गया है।

2 min read
पीएम मोदी हर महीने 10 साल तक के लिए बुजुर्गों को देगें 10 हजार रुपए

नई दिल्ली।पीएम मोदी ने आम जनता के हित के बारे में सोचते हुए देश की हर पीढ़ी के लिए कई सारी योजनाओं का शुभारम्भ किया गया है। फिर चाहे वो छोटा-सा बच्चा, युवा या 60 साल का बुजुर्ग हो पीएम मोदी ने सभी के लिए योजना लेकर आए हैं। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जो पीएम मोदी ने देश के बुजुर्ग के लिए शुरू की है। जिसके तहत देश का हर बुजुर्ग हर महीने 10 हजार रुपए पा सकता है।

हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए
पीएम मोदी ने 60 साल या उससे ज्यादा के उम्र बुजुर्ग के लिए पीएम वय वंदना शुरू कर रखी है। जिसके तहत बुजुर्गोॆ को हर महीने 10 हजार रुपए दिए जाते हैं। अगर आपके घर में भी कोई बुजुर्ग है तो आज भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत एक बार कुछ रकम जमा करवानी पड़ती है। यह रकम कम-से-कम 1.50 लाख और ज्यादा-से-ज्यादा 15 लाख रुपये हो सकती है। पेंशनर को यह अधिकार होगा कि वह ब्याज की रकम या तो पेंशन के रूप में या एक साथ ले।

10 साल के लिए मिलेगी पेंशन
इस योजना के तहत आप 1.50 लाख रुपए एक साथ जमा कर अगले 10 साल के लिए 1000 रुपए की मासिक पेंशन पाने के हकदार हो सकते हैं। तो वहीं 7,22,892 रुपए के एकमुश्त प्रीमियम करने पर आप 5000 रुपए की मासिक पेंशन पाने के हकदार बन जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत परिवार में पेंशनभोगी, उसके पति-पत्नी और उस पर निर्भर लोगों को शामिल किया जाएगा। इस पॉलिसी का टर्म अधिकतम 10 साल के लिए है। यानी कि आप इस योजना से 10 साल तक पेंशन पा सकते हैं। अगर आप चाहे तो मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर भी पेंशन का चयन कर सकते हैं।

यहां पर करें रजिस्ट्रेशन
आप प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑलाइन एनरॉलमेंट के लिए एलआईसी की वेबसाइट पर जाएं और ऑफलाइन के लिए एलआईसी की शाखा में। आप इस स्कीम में पहले इन्वेस्ट कर के ज्यादा रिटर्न पा सकते है। इतना ही नहीं अगर किसी कारणवश पेंशनभोगी की मृत्यु हो जाती है तो, भुगतान किए गए प्रीमियम पेंशनभोगी के उसके नॉमिनी को वापस कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

जानिये, क्यों भाजपा के कद्दावर विधायक ने ही कहा- भाजपा की सरकार बनना मुश्किल
Published on:
10 Oct 2018 10:00 am
Also Read
View All