29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Car Loan Calculator: इस नवरात्रि खरीदना चाहते हैं गाड़ी? जानिए कार लोन पर क्या चल रहे रेट और 16 लाख के कर्ज पर कितनी बनेगी EMI

SBI Car Loan Interest Rates: देश का सबसे बड़ा सरकरी बैंक कार लोन पर 8.40 फीसदी से 9.35 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा में ब्याज दर 8.50 फीसदी से 11.20 फीसदी के बीच है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Sep 29, 2026

SBI Car Loan Interest Rates

यूको बैंक 7.35 फीसदी रेट पर कार लोन ऑफर कर रहा है। (PC: AI)

Car Loan Interest Rates: इस समय सरकारी बैंकों में कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.35 फीसदी सालाना से शुरू हो रही है। हालांकि, हर ग्राहक को यही दर मिले, यह जरूरी नहीं है। बैंक आपके क्रेडिट स्कोर, इनकम, पुराने लोन की हिस्ट्री और दूसरे वित्तीय रिकॉर्ड्स के आधार पर अंतिम ब्याज दर तय करता है। कार लोन में प्रोसेसिंग फीस भी लगती है, इसलिए लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों की ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस जरूर चेक कर लें।

किन बैंकों में मिल रही कम ब्याज दर

यूको बैंक में कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.35 फीसदी है। इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र और केनरा बैंक की शुरुआती दर 7.45 फीसदी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआती दर 7.50 फीसदी है।

SBI Car Loan

भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एसबीआई कार लोन पर 8.40 फीसदी से 9.35 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, इलेक्ट्रिक कार के लिए लोन पर ब्याज दर 8.30 से 9.35 फीसदी के बीच है। प्रोसेसिंग फीस 500 रुपये से 2,000 रुपये तक है।

Bank of Baroda Car Loan

बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बैंक कार लोन पर 8.50 फीसदी से 11.20 फीसदी की फिक्स्ड ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, फ्लोटिंग रेट 7.60 से 11.30 फीसदी के बीच है।

Bank of India Car Loan

बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यहां 7.60 फीसदी से कार लोन की शुरुआत हो रही है। यहां प्रोसेसिंग फीस न्यूनतम 2500 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये है।

Bank of Maharashtra Car Loan

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बैंक 7.45 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन ऑफर कर रहा है। यहां प्रोसेसिंग फीस अधिकतम 0.25 फीसदी है।

UCO Bank Car Loan

यूको बैंक गैर-इलेक्ट्रिक कार पर 7.45 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, इलेक्ट्रिक कार पर शुरुआती ब्याज दर 7.35 फीसदी है। हालांकि, यह ब्याज दर अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए है।

16 लाख की कार पर कितनी बनेगी EMI

मान लीजिए आप यूको बैंक से इलेक्ट्रिक कार के लिए 7.35 फीसदी ब्याज दर पर 16 लाख का कार लोन 5 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 31,947 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 5 साल में कुल ब्याज 3,16,808 रुपये चुकाएं। अगर आप यह लोन 7.45 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 32,023 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 3,21,363 रुपये चुकाएंगे।

ब्याज दर (सालाना)16 लाख के कार लोन पर मंथली EMI5 साल में कुल भुगतानकुल ब्याज
7.35%₹31,947₹19,16,808₹3,16,808
7.45%₹32,023₹19,21,380₹3,21,380
8.50%₹32,826₹19,69,560₹3,69,560
10.00%₹33,995₹20,39,700₹4,39,700

अगर यह लोन आपको 8.50 फीसदी ब्याज दर पर मिलता है, तो मंथली ईएमआई 32,826 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 3,69,587 रुपये चुकाएंगे। वहीं, यह लोन आपको 10 फीसदी ब्याज दर पर मिलता है, तो मंथली ईएमआई 33,995 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 4,39,716 रुपये चुकाएंगे।