29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price: 3 दिन में करीब 4000 रुपये टूट गया सोना, चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट, आखिर क्यों गिर रहे हैं भाव

Gold Silver Price Today: ईरान-अमेरिका युद्ध का कोई हल नहीं निकलने, क्रूड ऑयल के 107 डॉलर से ऊपर ट्रेड करने और फेड रेट में इजाफे की बढ़ती उम्मीदों से सोने पर दबाव बन रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Sep 29, 2026

Gold Price Outlook

सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में पिछले 3 दिन में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू हाजिर और वायदा ही नहीं, वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 26 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह आज 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे गिरकर 1,48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इस तरह 3 दिन में दिल्ली में सोने के हाजिर भाव 3,880 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया है।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 26 सितंबर को दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। यह आज मंगलवार को गिरकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। इस तरह चांदी के भाव 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गए हैं।

क्यों गिर रहे सोने के भाव

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध जारी है। इसके चलते क्रूड ऑयल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। मंगलवार को भी ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर से ऊपर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे महंगाई को लेकर चिंता बढ़ रही है। फेडरल रिजर्व पर भी ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बना हुआ है। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। यही कारण है कि दाम गिर रहे हैं।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने इस बात को लेकर निराशा जताई है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले वॉशिंगटन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते पर पहुंचना मुश्किल है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस ताजा प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें सात दिनों के भीतर होर्मुज स्ट्रेज को दोबारा खोलने की बात कही गई थी।

IBJA की वेबसाइट पर क्या हैं सोने के रेट

इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, देश में आज 29 सितंबर को सुबह के सत्र में 24 कैरेट सोने का रेट 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,43,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,31,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 95,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।