Personal Finance

OMG: इस देश के राष्ट्रपति ने 37.70 करोड़ की लग्जरी गाड़ियों पर चलवाया बुल्डोजर, वजह जान चौंक जाएंगे आप

जिन गाड़ियों पर बुल्डोजर चलाया गया है उनको तस्करी कर इस देश में लाया गया था।

2 min read
Aug 04, 2018
OMG: इस देश के राष्ट्रपति ने 37.70 करोड़ की लग्जरी गाड़ियों पर चलवाया बुल्डोजर, वजह जान चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। आपने देश में अवैध शराब की बोतलों पर बुल्डोजर चलने की घटनाएं अक्सर सुनी होंगी। लेकिन कभी आपने करोड़ों रुपयों पर लग्जरी गाड़ियों पर बुल्डोजर चलने की बात सुनी है। नहीं तो हम आपको बताते हैं। यह एक सच्ची घटना है। फिलिपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते ने 37.70 करोड़ रुपए की 76 लग्जरी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर बुल्डोजर चलवा दिया है। राष्ट्रपति के आदेश के बाद फिलिपींस के कागायन प्रांत में इन गाड़ियों पर बुल्डोजर चलाया गया है। राष्ट्रपति दुतर्ते का यह आदेश पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह रही कि इन गाड़ियों पर बुल्डोजर चलने के समय राष्ट्रपति खुद मौके पर मौजूद रहे।

इसलिए चलवाया बुल्डोजर

राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते के आदेश के बाद जिन गाड़ियों पर बुल्डोजर चलाया गया है उनको तस्करी कर फिलिपींस लाया गया था। बाद में इन गाड़ियों को अधिकारियों ने जब्त कर लिया था। जिन वाहनों को बुल्डोजर चलाकर नष्ट किया गया है उनमें पोर्शे, लम्बॉर्गिनी, मर्सेडीज-बेंज, हार्ले डेविडन जैसी महंगी कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं। यह 76 गाड़ियां उन 800 वाहनों का हिस्सा हैं जिन्हें तस्करी कर लाने के बाद पकड़ा गया है। इससे पहले इसी साल फरवरी में राष्ट्रपति का आदेश पर 30 लग्जरी वाहनों को नष्ट किया जा चुका है।

अटपटे बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं दुतर्ते

2016 में फिलिपींस के राष्ट्रपति बनने के बाद रॉड्रिगो दुतर्ते अक्सर अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी वह इन 76 गाड़ियों पर बुल्डोजर चलवाने के आदेश से पूरी दुनिया में सुर्खियों में छा गए हैं। वैश्विक मामलों के जानकारों का मानना है कि राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक के बाद एक कड़े फैसले ले रहे हैं। उनके इस फैसले को भी इसी दिशा में माना जा रहा है। इसका कारण यह है कि इन गाड़ियों को तस्करी कर फ्रांस लाया गया था।

ये भी पढ़ें

बसपा सरकार में ओमप्रकाश राजभर पर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, ऐसे किया था सामना
Updated on:
04 Aug 2018 02:46 pm
Published on:
04 Aug 2018 02:28 pm
Also Read
View All