22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बसपा सरकार में ओमप्रकाश राजभर पर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, ऐसे किया था सामना
Play video

बसपा सरकार में ओमप्रकाश राजभर पर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, ऐसे किया था सामना

गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने का किया था विरोध, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज
Google source verification

वाराणसी. यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक वीडियो जारी किया है जिसमे दिखाया गया है कि पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है। लाठीचार्ज होने के बाद भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां से हटे नहीं और पुलिस का सामना किया। बाद में पुलिस ओमप्रकाश राजभर सहित नौ सुभासपा नेताओं को गिरफ्तार करके जेल भेज देती है। 13 दिन तक सभी लोगों को जेल में रहना पड़ा था। ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यकाल में वर्ष 2010 में यह लाठीचार्ज हुआ था। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के समय सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक मुकदमों को वापस ले लिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेताओं से राजनीतिक मुकदमे वापस लिए हैं लेकिन ओमप्रकाश राजभर पर दर्ज राजनीतिक मुकदमों को वापस नहीं लिया जा रहा है। जबकि यूपी सरकार से इस बाबत कई बार लिखित आवदेन किया जा चुका है इसके बाद भी सरकार ने मुकदमे नहीं हटाये।
यह भी पढ़े:-पूर्वांचल में 43 प्रतिशत कम बारिश, जानिए कब हो सकती झमाझम बरसात

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश