Personal Finance

राजीव कुमार आज संभाल सकते हैं वित्त सचिव पद

राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1986 बैच के हैं आईएएस अधिकारी पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के वीआरएस लेने के बाद खाली हुई थी जगह

2 min read
Jul 31, 2019

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को वित्त सेवा विभाग ( department of finance service ) के नए वित्त सचिव राजीव कुमार के रूप में नियुक्त किया। राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने सुभाष चंद्र गर्ग का स्थान लिया है। गर्ग को बिजली मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वित्त सचिव के रूप में कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि राजीव कुमार को वित्त सचिव बनाया जाता है, या मौजूदा राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय को, क्योंकि दोनों एक दिन 21 अगस्त, 1984 को भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े थे। पिछले कुछ दिनों से यह पद खाली पड़ा था, क्योंकि पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का ट्रांसफर दूसरे मंत्रालय में कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने वीआरएस ले लिया था। गर्ग ने बाद में सफाई भी दी थी कि उनके वीआरएस का संबंध ट्रांसफर से कतई नहीं है।

वहीं दूसरी ओर वित्त सचिव का पद इसलिए भी भरना जरूरी था, क्योंकि जालान समिति में भी में मेंबर के रूप में हैं। जालान समिति में वित्त सचिव का अहम रोल है और सरकार का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। ताकि आरबीआई से ज्यादा से ज्यादा फंड हासिल किया जा सके। जालान खुद भी कह चुके हैं कि जब तक वित्त सचिव मीटिंग में नहीं आते हैं तब तक किसी भी निर्णय में पहुंच पाना काफी मुश्किल है। वहीं सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी में लाने और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए आरबीआई से मिलने वाले फंड पर निर्भर है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
31 Jul 2019 11:01 am
Published on:
31 Jul 2019 06:32 am
Also Read
View All