31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीरामल इंटरप्राइजेज को पहली तिमाही में हुआ 461 करोड़ रुपए का मुनाफा

लगातार 16वीं तिमाही में हुआ कंपनी को लाभ रेवेन्यू 21 फीसदी के इजाफे के साथ हुआ 3,506 करोड़ रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 30 Jul 2019, 7:18 PM IST

Ajay Piramal

नई दिल्ली।पीरामल इंटरप्राइजेज वही ग्रुप है, जहां पर देश के सबसे बड़े उद्योपतियों में से एक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई है। अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल ईशा के पति हैं। पिरामल इंटरप्राइजेज को पहली तिमाही में 461 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जो पिछले साल की समान अवधि मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा है। वहीं रेवेन्यू से लेकर तमाम चीजों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पीरामल इंटरप्राइजेज को पहली तिमाही में किस तरह के नतीजे हासिल हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-CCD के मालिक के लापता होते ही कंपनी की हालत खराब, कुछ ही घंटो में निवेशकों के डूबे 816 करोड़ रुपए

मुनाफे में 21 फीसदी का इजाफा
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरामल के शुद्घ लाभ में 21 फीसदी का मुनाफा हुआ है। कंपनी को पिछले साल समान अवधि 382 करोड़ रुपए के मुकाबले 461 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। कंपनी की मानें तो तिमाही में उसका कुल रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़कर 3,506 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल समान अवधि में कंपनी का कुल रेवेन्यू 2,902 करोड़ रुपए था।

यह भी पढ़ेंः-दूसरे बैंक के एटीएम से रुपया निकाला होगा सस्ता, इतना कम होने जा रहा है ट्रांजेक्शन चार्ज

लगातार 16 वीं तिमाही में हुआ लाभ
कंपनी चेयरमैन अजय पिरामल के अनुसार एनबीएफसी सेक्टर में नकदी संकट और पूरे उद्योग क्षेत्र में मंदी के बावजूद कंपनी की कमाई और लाभ दोनों में लगातार 16वीं तिमाही में इजाफा देखने को मिला है। इस बार 20 फीसदी से अधिक का इजाफा देखने को मिला है। बीते कुछ समय में कंपनी ने अपने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर कारोबार को मजबूत बनाने का काम किया है। इस साल सर्विस सेक्टर में 8,000 से 10,000 करोड़ रुपए के इक्विटी निवेश करने की योजना पर काम कर रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.