Personal Finance

आरबीआइ की पहली CFO बनी सुधा बालकृष्णन, जानें कितनी है सैलरी

भारतीय रिजर्व बैंक (अारबीअाइ) ने सुधा बालकृष्णन को अपना पहला चीफ फाइनेंशियल आॅफिसर (सीएफआे) नियुक्त कर दिया है।

2 min read
आरबीआइ की पहली CFO बनी सुधा बालकृष्णन, जानें कितनी है सैलरी

नर्इ दिल्ली।भारतीय रिजर्व बैंक (अारबीअाइ) ने सुधा बालकृष्णन को अपना पहला चीफ फाइनेंशियल आॅफिसर (सीएफआे) नियुक्त कर दिया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट सुधा बालकृष्णन इसके पहले नेशनल सिक्योरिटी डिपाॅजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की वाइस प्रेजिडेंट भी रह चुकीं है। इस नियुक्ती के साथ सुधा आरबीआइ की 12वीं कार्यकारी निदेशक भी बन गर्इ हैं। सुधा के कार्यकाल पर आरबीआइ ने अभी तक कोर्इ सफाइ नहीं दिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका ये कार्यकाल अगले तीन सालों तक लिए होेगा।

ये होंगी सुधा बालकृष्णन की जिम्मेदारियां

पिछले साल से आरबीआइ सीफआे की नियुक्ति की तलाश में था। आरबीआइ ने इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया था, अब इसके ठीक एक साल बात आरबीआइ को सुधा बालकृष्णन के रूप में सीएफआे मिल गया है। अब आरबीआइ के बैलेंस शीट की इंचार्ज सुधा ही होंग। इसके पहले इसे आरबीआइ के आंतरिक स्तर पर ही देख जाता था। 2017 में जारी नोटिस के मुताबिक, वित्तीय स्थिति आैर बजटीय प्रक्रियाआें के बारे में जानकारी भी अब सुधा की ही होगी। इसके साथ ही सुधा आरबीआइ के अंदरूनी मामलों के साथ-साथ काॅर्पोरेट से जुड़ी रणनीति भी वही बनाएंगी। उनके यहां कम करने वाले कर्मचारियों की पीएफ रेट तय करने की भी जिम्मेदारी सुधा की ही होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

सुधाा के अन्य जिम्मेदारियो में सरकारी बैंक अकाउंअ डिपार्टमेंट भी होगा। इस डिपार्टमेंट में सरकारी ट्रांजैक्शन जैसे पेमेंट्स आैर टैक्स से होनेवाले राजस्व का जुड़ी बातों का ख्याल रखना होता है। इसके साथ ही भारत आैर विदेश में रिजर्व बैंक ने कहां-कहां निवेश किया है उसपर भी नजर सुधा की होगी। खबरों की मुताबिक सुधा बालकृष्णन को प्रति माह करीब 4 लाख रुपए की सैलरी मिलेगी। इसके साथ उनकी सैलरी में सलाना तौर पर 3 से 5 फीसदी का इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें

केवल 3 स्टेप में पता करें आपका पैन कार्ड सही काम कर रहा है या नही
Published on:
28 May 2018 01:14 pm
Also Read
View All