Personal Finance

आरबीआर्इ ने संदीप बख्शी के नाम पर लगार्इ मुहर, तीन साल के लिए बनेंगे ICICI बैंक के सीर्इआे व एमडी

अार्इसीआर्इसीआर्इ बैंक ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआर्इ) से संदीप बख्शी को बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) व सीर्इआे नियुक्त करने की मंजूरी मिल गर्इ है।
less than 1 minute read
Sandeep Bakhshi
आरबीआर्इ ने संदीप बख्शी के नाम पर लगार्इ मुहर, तीन साल के लिए बनेंगे ICICI बैंक सीर्इआे व एमडी

नर्इ दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर की उधारकर्ता अार्इसीआर्इसीआर्इ बैंक ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआर्इ) से संदीप बख्शी को बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) व सीर्इआे नियुक्त करने की मंजूरी मिल गर्इ है। विवादों में घिरी चंदा कोचर ने कुछ समय पहले ही बैंक के सीर्इआे व एमडी के पद से इस्तीफा दिया था। चंदा कोचर के इस्तीफे के बाद बैंक ने चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर (सीआेआे) संदीप बख्शी का नाम सीर्इआे पद के लिए आरबीआर्इ के पास भेजा था। आरबीआर्इ के पास भेजे गए अपने मंजूरी प्रस्ताव में बैंक ने बख्शी को 3 अक्टूबर 2023 तक एमडी व सीर्इआे पद पर नियुक्त करने की बात कही थी।


1986 से बैंक से जुड़े हैं संदीप बख्शी

आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक ने बीएसर्इ फाइलिंग में कहा कि रिजर्व बैंक ने संदीप बख्शी को बैंक के सीर्इआे व एमडी पद पर नियुक्ति के लिए मंजूरी दे दिया है। संदीप बख्शी का कार्यकाल 3 साल के लिए होगा जो कि 15 अक्टूबर 2018 से प्रभावी होगा। बता दें कि बख्शी साल 1986 से बैंक से जुड़े हुए हैं। 01 अगस्त 2010 को बख्शी को आर्इसीआर्इसीआर्इ प्रुडेन्शियल लाइफ इन्श्योरेंस के एमडी व सीर्इआे पद पर नियुक्त किया गया था।


विवादों के बाद चंदा कोचर ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि चंदा कोचर पर अपने पद का दुरूपयोग करने को आरोप लगा है जिसको लेकर उनपर जांच चल रही है। 4 अक्टूबर को ही उन्होंने बैंक के सीर्इआे व एमडी पद से इस्तीफा दिया था। कोचर ने ये इस्तीफा अपने कार्यकाल पूरा होने से 6 माह पहले ही दिया था।

Updated on:
16 Oct 2018 01:55 pm
Published on:
16 Oct 2018 01:50 pm