Personal Finance

नियमों का पालन न करने पर RBI ने बैंकों पर लगाया 12 करोड़ रुपये का जुर्माना, देखिए लिस्ट

आरबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों पर जुर्माना लगाया है इसमें इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया जैसे कई बैंक शामिल

2 min read

नई दिल्ली।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के कई सरकारी बैंकों पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक सरकार की ओर से जारी किए गए नियमों का सही से पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण सभी बैंकों के ऊपर जुर्माना लगाया है। इस लिस्ट में देश के आठ सरकारी बैंकों के नाम शामिल हैं।


इलाहाबाद बैंक पर सबसे ज्यादा जुर्माना

आपको बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के 8 बैंकों पर सामूहिक रूप से 11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें सबसे ज्यादा जुर्माना इलाहबाद बैंक और बैंक आफ महाराष्ट्र के ऊपर लगाया गया है। आरबीआई ने इन दोनों बैंकों पर 2-2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने बताया कि दोनों बैंक अपने कार्यों को नियमानुसार नहीं कर रहे थे, जिसके कारण इन पर जुर्माना लगाया गया है।

इन बैंकों पर भी लगा जुर्माना

इसके अलावा बैंक आफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया पर 1.5-1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है, जबकि ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने चालू खातों को का सही से रखरखाव नहीं करने, दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने और बैंकों द्वारा शो कॉज नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है।


rbi ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रिजर्व बैंक ने 31 जुलाई 2019 के आदेश के तहत सात बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है। मौद्रिक जुर्माना चालू खातों को खोलने और उसके परिचालन के लिये आचार संहिता के कुछ प्रावधानों के अनुपालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है। एक अलग विज्ञप्ति में आरबीआई ने कहा कि उसने कॉर्पोरेशन बैंक पर साइबर सुरक्षा रूपरेखा से संबंधित नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

इन बैंकों पर लगा इतना जुर्माना-









































बैंकजुर्माना
इलाहबाद बैंक2 करोड़
बैंक ऑफ महाराष्ट्र2 करोड़
बैंक ऑफ बड़ौदा1.5 करोड़
बैंक ऑफ इंडिया1.5 करोड़
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया1.5 करोड़
इंडियन ओवरसीज बैंक1.5 करोड़
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स1 करोड़
कॉर्पोरेशन बैंक1 करोड़

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
03 Aug 2019 10:13 am
Published on:
03 Aug 2019 10:12 am
Also Read
View All