इस बार बैंक ने महिलाओं को ब्याज दरों में खास छूट दी है। बैंक ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को 8.55 फीसदी ब्याज दर पर 30 लाख रुपए तक का होम लोन मिल सकता है। वहीं, इसी तरह 30 लाख से 75 लाख तक के होम लोन पर 8.80 फीसदी ब्याज देना होगा। इससे पहले बैंक ने 8 अप्रैल 2019 को ब्याज दरों में कटौती की थी। आपको बता दें कि बैंक ने एक दिनी, एक महीना, तीन महीना, छह महीना तथा एक साल की अवधि के लिए लोन की दरों में कटौती की गई थी।