Personal Finance

Gold Loan पर RBI का बड़ा ऐलान, जानिए कितनी मिली आम जनता को राहत

Gold Loan की मूल्य राशि को बढ़ाकर 75 फीसदी से 90 फीसदी तक किया आम जनता इस सुविधा का लाभ 31 मार्च 2020 तक ले सकती है

2 min read
Reserve Bank of India increased gold loan limit to 90 percent of value

नई दिल्ली।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India ) ने आम लोगों को राहत देते हुए कोरोना काल में अपने गोल्ड पर ज्यादा लोन ( RBI Gold Loan ) की सुविधा देने का ऐलान किया है। आरबीआई ( RBI ) ने गोल्ड की कुल कीमत के मुकाबले 75 फीसदी की लोन की जगह अब 90 फीसदी लोन दिया जाएगा। आरबीआई के अनुसार लोग अपने कारोबार को बढ़ाने और आर्थिक संकट से दूर करने के गोल्ड लोन का सही और बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। आरबीआई के अनुसार देश के लोगों के लिए 31 मार्च 2021 तक ही रखी गई है।

आमदनी बढ़ाने को हो रहा है इस्तेमाल
कोरोना वायरस के दौर में जब लोगों की नौकरियां चली गई हैैं, बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो रहा है, ऐसे में गोल्ड लोन का काफी इस्तेमाल हो रहा है। जानकारों की मानें तो गोल्ड आमदनी और कमाई का बड़ा और सुरक्षित जरिया है। खास बात तो ये है कि अगर आय कम होने के कारण बॉरोअर्स की रिस्क प्रोफाइल चाराब होती है तो लेंडर्स पर इसका कोई असर नहीं होता है। दूसरी ओर लोन लेने वाले को छोटी अवधि के लिए अपनी जरुरत को पूरा करने का सबसे आसान ऑप्शन हैै।

आखिर कितना चुकाना होता है ब्याज
जानकारी के अनुसार पर्सनल लोन के मुकाबले गोल्ड की ब्याज दर कम होती है। वहीं गोल्ड लोन मिलने में समय भी कम लगता है। फिलहाल पर्सनल लोन जॉब प्रोफाइल और क्रेडिट स्कोर के बेसिस पर 10 से 15 फीसदी के बीच ब्याज दर मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8 से 12 फीसदी के बीच रखी गई हैं। प्रत्येक बैंक में अलग-अलग ब्याज दरें हैं।

यह भी पढ़ेंः-rbi RBI MPC से पहले लौटी Share Market में रौनक, Sensex 230 अंकों तक उछला

भुगतान के हैं कई ऑप्शन
- गोल्ड लोन के भुगतान के लिए ईएमआई विकल्प चुन सकते हैं।
- गोल्ड लोन में बुलेट रीपेमेंट का ऑप्शन भी मौजूद है।
- गोल्ड लोन के भुगतान में आप आंशिक रूप से भी पेमेंट भी कर सकते हैं।
- गोल्ड लोन री-पेमेंट समय परी ना करने पर बैंक 2-3 फीसदी का जुर्माना लगा सकते हैं।

गोल्ड लोन में सिबिल स्कोर का महत्व
पर्सनल लोन के लिए आपका सिबिल स्कोर 750 से ज्यदा होना जरूरी है, कई तो 800 अंक भी मांगते हैं। लेकिन गोल्ड लोन में ऐसा कतई नहीं है। गोल्ड लोन में सिबिल स्कोर हिस्ट्री का ज्यादा महत्व नहीं है। लेकिन अगर क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी है, तो आप सस्ती दरों पर गोल्ड लोन पा सकते हैं। गोल्ड लोन पर ना तो किसी सर्टिफिकेट की जरुरत होती है ना ही गारंटी की। खास बात तो ये है गोल्ड लोन समय से पहले चुकाने पर प्री पेमेंट पेनाल्टी भी नहीं देनी पड़ती।

Updated on:
06 Aug 2020 03:20 pm
Published on:
06 Aug 2020 01:36 pm
Also Read
View All