Personal Finance

SBI के ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा, बैंक ने MCLR में की 0.05 फीसदी की कटौती

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने अपने ग्राहकों को दिया तोहफा बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट ( एमसीएलआर ) को किया कम अब से एसबीआई के ग्राहकों को मिलेगा सस्ता लोन

2 min read
May 10, 2019
SBI के ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा, बैंक ने MCLR में की 0.05 फीसदी की कटौती

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ( स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ) ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट ( एमसीएलआर ) को घटाने का ऐलान किया है। इस रेट को घटाने के बाद ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा। इसके बाद बैंक का होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता हो जाएगा।


एसबीआई ( state bank of india ) ने सस्ता किया लोन

बैंक की ओर से एमसीएलआर कम करने से आम आदमी को काफी फायदा होगा। मौजूदा लोन सस्ता हो जाने से ग्राहक को पहले की तुलना में कम EMI देनी होगी, जिसका सीधा फायदा ग्राहक को मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले महीने हुई आरबीआई की बैठक में रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाने का फैसला हुआ था, जिससे ग्राहकों को काफी फायदा हुआ था। इसके बाद कई सरकारी बैंक ब्याज दरें घटाने ऐलान कर चुके है। RBI की अगली बैठक जून महीने में होगी। जून में एक बार फिर से आरबीआई अपनी ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।


सस्ती हो गई EMI

SBI ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में 0.05 फीसदी की कटौती की है, जिसके बाद लोन लेने वाले ग्राहकों राहत मिली है। एक साल के कर्ज पर एमसीएलआर 8.50 फीसदी से घटाकर 8.45 फीसदी पर आ गई हैं। अब आपको पहले की तुलना में कम ईएमआई देनी होगी।


बैंक नें 1 मई को किया था बदलाव

आपको बता दें कि SBI 1 मई से लोन को लेकर बड़ा बदलाव कर चुका है, जिससे ग्राहकों को काफी राहत मिली है। बैंक ने रेपो रेट को बैंक दरों से जोड़ दिया है। यह फैसला एक लाख रुपए से ज्यादा के लोन पर लागू है। बैंक की ओर से जारी किए गए इस नए नियम के बाद से ही एक लाख रुपए तक के डिपॉजिट पर 3.5 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं, 1 लाख रुपए से अधिक के डिपॉजिट पर यह इंटरेस्ट रेट 3.25 फीसदी है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
10 May 2019 04:44 pm
Also Read
View All