3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Q4 में 10 फीसदी बढ़ा SBI का मुनाफा, पहुंचा 75,670 करोड़ के पार

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को हुआ फायदा बैंक ने जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे कुल आय 10.6 फीसदी से बढ़कर 75,670.50 करोड़ रुपए का मुनाफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 10 May 2019, 3:17 PM IST

state bank of india

Q4 में 10 फीसदी बढ़ा SBI का मुनाफा, पहुंचा 75,670 करोड़ के पार

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही ( Q4 ) में बैंक को 838.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। एक साल पहले इसी अवधि में SBI को 7718.17 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इस वित्त वर्ष में बैंक की कुल आय 10.6 फीसदी से बढ़कर 75,670.50 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, एक साल पहले जनवरी-मार्च में यह 68436.06 करोड़ रुपए थी।


बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी

एसबीआई ( SBI ) ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार बैंक को अच्छा मुनाफा हुआ है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग के माध्यम से कहा कि इस अवधि के दौरान बैंक की कुल इनकम 10.57 फीसदी बढ़कर 75,670.50 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई।


ये भी पढ़ें: Facebook के को-फाउंडर ने बोला जकरबर्ग पर हमला, कहा- जरूरत से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं, कंपनी का टूटना जरूरी


NPA में आई गिरावट

बैंक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक के NPA में तिमाही व सालाना दोनों आधार पर कमी दर्ज की गई है। SBI का ग्रॉस NPA 8.5 फीसदी गिरकर 1.72 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। जो अक्टूबर-दिसंबर में 1.88 लाख करोड़ रुपए था। अगर हम तीसरी तिमाही की बात करें तो जनवरी-मार्च 2018 में यह 2.23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का था। वहीं नेट NPA तिमाही आधार पर 18.6 फीसदी गिरकर 65895.74 करोड़ रुपए रहा है। बैंक के चौथी तिमाही की नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयरों में मामूली सी बढ़त देखने को मिली है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.