एटीएम चार्ज कमेटी की ओर से तैयार की अपनी रिपोर्ट मौजूदा समय में 20 रुपए तक वसूला जाता है चार्ज
नई दिल्ली।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( reserve bank of india ) अब दूसरे बैंक के एटीएम ( ATM ) से रुपया निकालने पर लगने वाला ट्रांजेक्शन चार्ज ( transaction charge ) कम करने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो एटीएम चार्ज ( ATM Charge ) की समीक्षा कमेटी की ओर से अपनी अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसमें ट्रांजेक्शन चार्ज को कम करने की बात कही गई है। कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट आरबीआई ( rbi ) को सौंप देगी।
सस्ता होगा ट्रांजेक्शन चार्ज
सूत्रों की मानें तो सरकार एनईएफटी और आरअीजीएस की तरह एटीएम चार्ज को पूरी तरह से खत्म करने की नहीं जा रही है। बल्कि ट्रांजेक्शन चार्ज को सस्ता करेगी। ताकि लोगों की जेब पर ज्यादा भार न पड़े। जानकारी के अनुसार कमेटी की ओर से इस आधार पर इंटरचेंज फीस स्ट्रक्चर की समीक्षा की है कि पिछले कुछ से एटीएम का इस्तेमाल कितना बढ़ा है। इंटरचेंज फीस स्ट्रक्चर से ही तय किया जाता है कि दूसरे बैंक का एटीएम यूज करने पर कितना चार्ज चुकाना है।
तय सीमा के बाद ही लगता है चार्ज
आपको बता दें कि दूसरे बैंक के एटीएम से रुपया आप एक तय सीमा में ही निकाल सकते हैं। सीमा खत्म होने के बाद आपको चार्ज देना पड़ता है। प्रत्येक बैंक की ओर से अपना अलग से स्ट्रक्चर तय किया हुआ है। कुछ प्राइवेट तीन ट्रांजेक्शंस तक चार्ज नहीं वसूलते हैं तो कुछ की संख्या पांच है। उसके बाद प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए की वसूली की जाती है। एसबीआई में छह बड़े मेट्रो शहरों में महीने के तीन ट्रांजैक्शन मुफ्त होते हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.