31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Opening: सेंसेक्स में 150 अंकों की बढ़त, निफ्टी 11236 अंकों पर

सेंसेक्स 37800 अंकों के पार, निफ्टी में दिख रही है 50 अंकों की बढ़त आयशर मोटर्स के शेयरों में लौटी तेजी, कई दिनों से थी गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 30 Jul 2019, 9:46 AM IST

Share Market Today

Share Market Today : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार ( share market ) में बढ़त देखने को मिल रही है। काफी दिनों के बाद ऐसा मौका आया है जब सेंसेक्स और निफ्टी में खरीदारी हो रही है। मौजूदा समय की बात करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज ( Bombay Stock Exchange ) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) 126.34 अंकों की बढ़त के साथ 37,812.71 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( National Stock Exchange ) के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 44 अंकों की बढ़त के साथ 11235 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉलकैप 3.62 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसई मिडकैप 15.90 अंकों की बढ़त के साथ है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today: करीब एक हफ्ते में 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कटौती

फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में बढ़त
अगर बात फार्मा और बैंकिंग सेक्टर की करें तो दोनों में बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। फार्मा 140.08 और बैंक एक्सचेंज 182.59 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कैपिटल गुड्स 110.76 अंक और ऑटो 51.96 अंकों की बढ़त के साथ हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल सेक्टर 84.17 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरे बाकी सेक्टर्स सपाट स्तर पर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-मूडीज ने कहा- बैंकों का आउटलुक स्थिर, आर्थिक सुस्ती चुनौतीपूर्ण

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयर्स की करें तो ग्रासिम, आयशर मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में दो या उससे ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं अडानी पोर्ट में 1.48 फीसदी की बढ़त है। वहीं दूसरी ओर हीरो मोटर्स आईओसी इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस और कोटल महिंद्रा बैंक के शेयरों में एक फीसदी तक गिरावट देखने को मिल रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.