आरबीआई ने शुरू की एजेंसी के चयन की प्रक्रिया दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विशेष ऐप बनाने की योजना
नई दिल्ली।नकली नोटों की समस्या पर लगाम के लिए भारत सरकार एक मोबाइल एप बनवाने की तैयारी में है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार ऐप तैयार कराने की जिम्मेदारी भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) को सौंपी गई है।
मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि ऐप बनाने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनिंदा पक्षों से अपने प्रस्ताव जमा करने को कहा जाएगा। बताया जा रहा है कि आरबीआई ऐसा ऐप तैयार करवाना चाहता है, जिससे कम पढ़े-लिखे लोग भी नोटों की पहचान आसानी से कर सकें।
इसके अलावा दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए एक विशेष ऐप बनाने की भी योजना है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार दृष्टिबाधितों के लिए बन रहे इस ऐप में नकली नोट पहचानने की सुविधा के साथ ही यह बताने का विकल्प भी होगा कि नोट कितने रुपए का है।
जानकारी के मुताबिक नोट को मोबाइल फोन के कैमरे के सामने रखने के बाद ऐप उसकी स्कैनिंग करने के बाद बोलकर उसकी कीमत की जानकारी देगा।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.