3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच करीब 1200 अंक डूबा शेयर बाजार, लगातार दूसरे दिन रिलायंस के शेयर डूबे

आज सेंसेक्स 487.50 अंकों की गिरावट के साथ 37789.13 अंकों पर बंदआज निफ्टी 138.45 अंकों की गिरावट के साथ 11359.45 अंकों पर बंदजी लिमिटेड के शेयरों में 10.05 फीसदी की गिरावट, रिलायंस भी गिरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 8 May 2019, 4:27 PM IST

Sensex

ऑटो और बैकिंग सेक्टर में बिकवाली से शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 80 अंक लुढ़का, निफ्टी 19 अंक नीचे

नई दिल्ली। जब से अमरीका की ओर चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने की बात कही है तब से दुनियाभर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर बात भारतीय शेयर बाजार की बात की करें तो बीते तीन दिनों में सेंसेक्स करीब 1200 अंक नीचे जा चुका है। वहीं बात निफ्टी 50 की करें तो 350 अंकों से ज्यादा डूब गया है। रिलायंस के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। वहीं एचसीएल, टीसीएस और एशियन पेंट्स हरे निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः-अक्षय तृतीया के एक दिन बाद सोना 180 रुपए महंगा,चांदी 95 रुपए चमकी

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट
बुधवार को शेयर बाजार बीते दो दिनों के मुकाबले और ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 487.50 अंकों की गिरावट के साथ 37789.13 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 138.45 अंकों की गिरावट के साथ 11359.45 अंकों पर आकर बंद हुआ है। अगर बात बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप की करें तो दोनों में बड़ी भारी बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप 139.50 अंक और बीएसई स्मॉलकैप 172.47 की गिरावट कें साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-हमदर्द ने बताया कि आखिर क्यों नहीं पहुंच रहा है आपके पास 'रूह अफजा'

सेक्टोरियल इंडेक्स हुआ धड़ाम
अगर बात सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग, ऑटो और ऑयल सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जहां बैंक एक्सचेंज 358.58 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी में 293.80 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। ऑटो और ऑयल सेक्टर में क्रमश: 245.44 और 205.83 अंकों की गिरावट आई है। वहीं कैपिटल गुड्स 144.49, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, 143.62, हेल्थकेयर 177.27 और पीएसयू सेक्टर में 109.02 अंकों की गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-शेयर बाजारः मात्र 12 घंटे में निवेशकों को हुआ 2.50 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
वहीं गिरावट वाले शेयरों की करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में जी लिमिटेड के शेयरों में 10.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3.55 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं रिलायंस में 3.41 फीसदी, टाटा मोटर्स 3.12 फीसदी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2.87 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो हिंडाल्को के शेयरों में 1.15 फीसदी और यूपील के शेयरों में 1.14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.