फिरोजाबाद

एक केन्द्रीय और तीन प्रदेश सरकार के मंत्री आज फिरोजाबाद में, जानिए पूरा कार्यक्रम

— लोकसभा चुनाव और विकास कार्यो की करेंगे समीक्षा, सुबह से शाम तक चलेंगे कार्यक्रम।
2 min read
Krishna Raj
Krishna Raj

फिरोजाबाद। शुक्रवार (आज) फिरोजाबाद में एक केन्द्रीय मंत्री और तीन प्रदेश सरकार के मंत्री दिन भर शहर में रहेंगे। मंत्री विकास कार्यो और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। प्रशासन द्वारा मंत्रियों के आयोजन को लेकर पूरी तैयारी कर दी गई है। ऐसे में शहर में आज जरा संभलकर निकलना होगा।

केन्द्रीय मंत्री 12 बजे पहुंचेंगी सर्किट हाउस
भारत सरकार की राज्य मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण कृष्णा राज सुबह नौ बजे नई दिल्ली से प्रस्थान के उपरांत 12 बजे सर्किट हाउस फिरोजाबाद आयेंगी। अपराह्न दो बजे से पालीवाल हाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। शाम साढ़े चार बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

प्रदेश मंत्री आएंगे 11 बजे
प्र्रदेश सरकार के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल सुबह 10 बजे सर्किट हाउस आगरा से प्रस्थान करके प्रातः 11 बजे फिरोजाबाद आएंगे। जहां पर होटल गर्ग, जलेसर रोड पर आयोजित लोक सभा संचालन समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। शाम पांच बजे फिरोजाबाद से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

ऊर्जा मंत्री करेंगे बैठक में प्रतिभाग
प्रदेश सरकार के मंत्री ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सुबह साढ़े सात बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजे फिरोजाबाद आएंगे। जहां पर वह होटल गर्ग जलेसर चौराहा पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित लोकसभा संचालन समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

खेल मंत्री करेंगे समीक्षा बैठक
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री विधायी न्याय, सूचना खेल एवं युवा कल्याण एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकण्ठ तिवारी लखनऊ से सुबह साढ़े सात बबजे प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजे निरीक्षण भवन आएंगे। 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। अपराह्न दो बजे से सायं छः बजे तक पालीवाल हाल फिरोजाबाद में एमएसएमई के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत शाम सात बजे फिरोजाबाद से प्रस्थान करेंगे।

Published on:
02 Nov 2018 09:08 am
Also Read
View All
जहरीले कीड़े के काटने से दो सगी बहनों की मौत, रात में घर पर सोई थीं, सुबह खराब हो गई हालत

Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज