22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली से पहले फिरोजाबाद में पकड़ा अवैध असलाह सप्लाई करने वाला गिरोह, देखें वीडियो

- क्राइम ब्रांच और थाना शिकोहाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई, दो आरोपियों से दस तमंचा औैर बाइक की बरामद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Nov 2018, 5:52 PM IST

Weapons

Weapons

फिरोजाबाद। दीपावली से पहले फिरोजाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दस तमंचा और एक बाइक बरामद की है। आरोपी तमंचा बनाकर फिरोजाबाद और आस-पास के जिलों में उन्हें सप्लाई करते थे। इससे पहले भी पुलिस अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चुकी है।

शिकोहाबाद में पकड़े गए आरोपी
एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि क्राइम ब्रान्च प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि तीन लोग एटा की तरफ से अवैध असलाहों की सप्लाई देने के लिए शिकोहाबाद आ रहे हैं। सूचना पर प्रभारी क्राइम ब्रान्च और थाना प्रभारी शिकोहाबाद लोकेश भाटी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। एफसीआई गोदाम के पास जाकर चैंकिग करने लगे तभी कुछ ही समय बाद एटा की तरफ से एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जो पुलिस की चेकिंग देखकर पीछे की तरफ भागने के प्रयास में मोटर साईकिल स्लिप होकर गिर गये।

बाइक छोड़कर भागा आरोपी
बाइक के गिरते ही बाइक पर पीछे की तरफ बैठा व्यक्ति बाइक को छोड़कर भाग गया। तभी पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए बाइक से दो लोगों को पकड़ लिया। पकडे़ गये व्यक्तिओं के पास से हाथो में लगे झोला बरामद हुए जिसमें अवैध असलाह थे। पूछने पर बताया कि इनकी सप्लाई हम लोग शिकोहाबाद, फिरोजाबाद क्षेत्र में करते हैं। उपरोक्त पकड़े गये दोनों व्यक्तिओं पर अवैध असलाहों की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रक्षपाल यादव पुत्र सरदार उर्फ सिरदार यादव निवासी पिलखुल, जलेसर, एटा और सतीश चन्द्र जाटव पुत्र उदयवीर सिंह निवासी सैलई सब्जी मण्डी रोड, रामगढ़, फिरोजाबाद हैं। इनके पास से पुलिस को दस तमंचे और मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार आरोपी का नाम नित्यानंद उर्फ नीतेश पुत्र सुखदेव बढ़ई, निवासी सभापुर, थाना निधौली कला, एटा है।