फिरोजाबाद

मंच से जब अखिलेश बोले पकड़कर ले जाओ इसे और बाहर निकालो फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

- अखिलेश के भाषण देते समय एक पीड़ित युवक ने न्याय की लगाई थी गुहार।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 6:18 PM IST
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

फिरोजाबाद। जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के मंच पर जैसे ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाषण देने के लिए पहुंचे। वैसे ही एक मैनपुरी का कुलदीप नामक युवक खड़ा हो गया और न्याय के लिए अखिलेश से गुहार लगाई। इस पर युवक को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर बिठा दिया। कुछ देर अखिलेश और बोले तो वह युवक दोबारा खड़ा हो गया और फिर न्याय की गुहार लगा दी।

यह भी पढ़ें—

खींचकर ले गए युवक को
दरअसल मैनपुरी का एक युवक अपने भाई के हत्यारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अखिलेश यादव से मांग कर रहा था। आज से करीब ढाई वर्ष पूर्व जब प्रदेश में सपा सरकार थी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। तब युवक के भाई और परिजनों की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पीड़ित अखिलेश यादव के पास गया था और उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया था। विरोध करते ही युवक को कार्यकर्ता पकड़कर ले बाहर ले गए।

यह भी पढ़ें—

छोड़कर चले गए अखिलेश
अखिलेश का भाषण शुरू ही हुआ था। तभी युवक ने विरोध शुरू कर दिया था। युवक के विरोध को देखते हुए अखिलेश यादव माइक छोड़कर चले गए और अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। बाद में अखिलेश ने खुद युवक को वहां से उठाकर बाहर करने के निर्देश दिए और उसके बाद भाषण शुरू किया।

Updated on:
29 Oct 2018, 6:18 PM IST
Published on: