फिरोजाबाद

वीडियो: अखिलेश बोले— जब से मुख्यमंत्री ने कहा है ठोंक दो, तब से जनता—जनता को ठोंक रही है और पुलिस भी…

— भाजपा सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री ने बोला हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल।
less than 1 minute read
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अब से मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ठोंक दो— तब से जनता—जनता को ठोंक रही है और पुलिस भी जनता को ठोंक रही है। ऐसी प्रदेश की कानून व्यवस्था है। इस देश की जनता चाहती है कि देश विकास पर चले। भाजपा खाई पैदा करने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें—

जाति—धर्मो में खाई पैदा न हो
जाति—धर्म के नाम पर उन्होंने कहा कि भाजपा जाति—धर्मो के नाम पर खाई पैदा न करे। भाजपा को यह कोशिश करनी चाहिए कि खाई पैदा न करे, जिससे जनता खुशहाल रहे। सीबीआई अधिकारियों की निगरानी पर उन्होंने कहा कि हम तो खुद भी सीबीआई की निगरानी में रहे हैं। वह सीबीआई पर क्या बोलेंगे।

यह भी पढ़ें—

गठबंधन को टाल गए अखिलेश
गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यदि तुम्हें अच्छा लग रहा होगा तो गठबंधन हो रहा होगा। हालांकि मंच से अखिलेश ने गठबंधन के सहारे चुनाव लड़े जाने की बात कही थी। उन्होंने संकेत दिए थे कि लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन से चुनाव लड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें—

Updated on:
30 Oct 2018 08:51 am
Published on:
30 Oct 2018 08:49 am
Also Read
View All