फिरोजाबाद

वीडियो: यूपी सरकार के नकल विहीन परीक्षा के दावे पर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

— भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नकल रोकने के लिए हैलीकॉप्टर से होती रही निगरानी और नीचे हो रही थी नकल।
less than 1 minute read
Sapa
Sapa

फिरोजाबाद। दीक्षांत समारोह में शामिल होेने आए अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर हावी रहे। उन्होंने नकल विहीन परीक्षाओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने नकल विहीन परीक्षाएं कराने का दावा किया था। इसके लिए हैलीकॉप्टर से निगरानी की गई और कमरों में नकल होती रही। सबसे अधिक नकल उस क्षेत्र में हुई। जहां भाजपा के विधायक या सांसद हैं। नकल रोकने का दावा हवा हवाई हो गया।

यह भी पढ़ें—

सपा पर लगते थे आरोप
नकल को लेकर सपा सरकार पर आरोप लगते थे लेकिन अब भाजपा में भी नकल नहीं रूकी अब अपनी कहने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार में एक भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। भाजपा नहीं चाहती कि कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो। यही कारण है कि भाजपा सरकार में परीक्षा होने के दौरान ही पेपर लीक हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें—

जान बूझकर किए जाते हैं पेपर लीक
भाजपा जान बूझकर पेपर लीक कराने का काम करती है। वह चाहती है कि परीक्षाएं न हों और उन्हें भर्ती न करनी पड़े। इसलिए अपने ही लोगों से पेपर लीक करा दिए जाते हैं। सपा सरकार में हाईस्कूल और इंटर करने के बाद दौड़ लगाते ही पुलिस की नौकरी मिल जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। भाजपा नौकरियों के पीछे पड़ी है।

यह भी पढ़ें—

Published on:
29 Oct 2018 07:19 pm
Also Read
View All
जहरीले कीड़े के काटने से दो सगी बहनों की मौत, रात में घर पर सोई थीं, सुबह खराब हो गई हालत

Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज