फिरोजाबाद

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, फरार

पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर दिया वारदात को अंजाम, स्टेशन रोड के जमुना बिहार काॅलोनी का है पूरा मामला।

2 min read

फिरोजाबाद। असलाह धारी आधा दर्जन से अधिक बदमाश एक व्यक्ति को गोली मार तीन भैंस चुराकर ले गए। वारदात पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर की है। गंभीर रूप से घायल पशु स्वामी का आगरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

चौकी से 200 मीटर की दूरी पर दिया अंजाम

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी धर्मी निवासी संतोष यादव पुत्र कोमल सिंह यादव वर्तमान में नगर के जमुना बिहार काॅलोनी में निवास करते हैं। मंगलवार रात्रि करीब डेढ़ बजे वह घर के बाहर पशुओं के समीप सो रहे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक तमंचा धारी बदमाश उनकी भैंस खोलकर ले जाने लगे। भैंस की आवाज सुनकर वह जाग गए। पशुओं को ले जाने का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

हाथ में लगी गोली

एक गोली उनके हाथ में आकर लगी जबकि दूसरी गोली से वह बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी जाग गए। मदद के लिए पशु स्वामी ने भी शोर मचा दिया। इसके बाद भी बदमाश उनकी तीन भैंस लोडर टैम्पो मेें डालकर ले गए। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों की संख्या करीब आठ थी। तीन भैंस में से एक भैंस की कीमती करीब सवा लाख रूपए है।


निजी अस्पताल में कराया भर्ती

आनन-फानन में परिजन घायल को आगरा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि फोन करने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यदि पुलिस समय से पहुंच जाती तो बदमाशों को पकडा जा सकता था। इस मामले में इंस्पेक्टर लोकेश भाटी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ये भी पढ़ें

फायरिंग के आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद , जानिए क्या है पूरा मामला
Published on:
02 May 2018 07:53 pm
Also Read
View All