फिरोजाबाद

सोने—चांदी के आभूषण चुराने वाले को फिरोजाबाद पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा, देखें वीडियो

— थाना रसूलपुर पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी पकड़ा, इसके पास से करीब सात लाख के आभूषण हुए बरामद, एक आरोपी फरार।
less than 1 minute read
Chori
Chori

फिरोजाबाद। घर से सोने—चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। इसके पास से करीब सात लाख के चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए हैं। वहीं पकड़े गए आरोपी का दूसरा साथी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

इन्होंने कराई थी रिपोर्ट दर्ज
सचिन पुत्र राजवीर सिंह निवासी किशननगर गली नंबर तीन आसफाबाद थाना रसूलपुर फिरोजाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती रात्रि अज्ञात चोर उसके घर से लाखों के सोने—चांदी के आभूषण चुराकर ले गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर रसूलपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

आसफाबाद से पकड़ा आरोपी
एसपी सिटी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीओ सिटी संजय वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 22 नवम्बर 2018 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त कन्हैया उर्फ सोनू पुत्र रामविलास निवासी ग्राम तस्सीपुरा जिला मुरैना मध्यप्रदेश हाल निवासी मौहल्ला किशननगर गली नंबर तीन आसफाबाद थाना रसूलपुर फिरोजाबाद के मय मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित माल के साथ आसफाबाद चौराहे से लालपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

ये है फरार
उन्होंने बताया कि अभियुक्त का साथी शिवम पुत्र कैलाश चंद्र निवासी गांधी नगर जलेसर मार्ग थाना उत्तर फरार है। बरामद माल में सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत करीब सात लाख रूपये है शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रसूलपुर सामूल अली, उपनिरीक्षक रसूलपुर सर्वेश कुमार, कांस्टेबल अमरपाल, विजेंद्र सिंह शामिल रहे।

Published on:
22 Nov 2018 06:55 pm
Also Read
View All