फिरोजाबाद

चुनाव में जीत के लिए भाजपा और बसपा का यह बड़ा प्लान, जानकर रह जाएंगे दंग

बसपा पहली बार कर रही है ऐसा प्रयोग, जिससे मचा है हड़कंप
2 min read
Mayawati
bsp

फिरोजाबाद। निकाय चुनाव में मतदान के लिए अब मात्र नौ दिन शेष बचे हैं। सभी दलों के प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए सब्जबाग दिखा रहे हैं। कोई बिजली और पानी के लिए संकल्प दिला रहा है तो कोई निष्पक्ष प्रतिनिधित्व करने की बात कर रहा है। ऐसे में देखना यह होगा कि मतदाता किसे अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाते हैं और किसे बाहर का रास्ता दिखाते हैं। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पार्टी नेता भी दम लगा रहे हैं।

भाजपा का संकल्प पत्र

फिरोजाबाद में पहली बार मेयर पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। हर पार्टी चाहती है कि उनका प्रत्याशी जीते जिससे कांच की नगरी में पहले मेयर के नाम के आगे पार्टी का नाम आए और पार्टी का झंडा बुलंद रह सके। प्रत्याशी के समर्थन में संभवतः 23 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फिरोजाबाद में आ सकते हैं। चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र तैयार किया है। जिसमें नगर निकायों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। सभी सेवाओं के आवेदन और निस्तारण के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप तैयार कराया जाएगा। राजस्व व्यवस्था का सुदृढीकरण कराया जाएगा। शहर में सुगम यातायात की व्यवस्था की जाएगी। सार्वजनिक स्वच्छता के अंतर्गत डोर टू डोर कलेक्शन को अधिक ढंग से प्रभावी बनाया जाएगा। निर्धन व फुटपाथ दुकानदारों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। शहरी बस्तियों का चयन किया जाएगा। आधुनिक शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। साफ और सुथरा पर्यावरण दिया जाएगा। मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए आकर्षक स्थलों की व्यवस्था की जाएगी। अंत्येष्टि स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। धार्मिक स्थलों का कायाकल्प होगा। मेहनतकश श्रमिकों के कल्याण के लिए कार्य किए जाएंगे।

बसपा का घोषणा पत्र

वाटर और हाउस टैक्स गांधीवादी तरीके से लिया जाएगा। टैक्स के लिए किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। शहर में पानी, सडक और गंदे पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किया जाएगा। वार्डो में नियमित सफाई व्यवस्था कराई जाएगी। नालियों की सफाई के बाद सिल्ट को तत्काल उठाने का काम कराया जाएगा। लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण कराया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ के स्थान पर गरीब तबके के लोगों के लिए स्थान निर्धारित कर उन्हें रोजगार देने का काम किया जाएगा। इनके अलावा बसपा ने मूलभत समस्याओं कका निराकरण कराए जाने की भी घोषणा की है।

Published on:
19 Nov 2017 04:06 pm