फिरोजाबाद

सीएम योगी ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों की क्यों बदली ड्रेस, इस मंत्री ने किया खुलासा, देखें वीडियो

कैबिनेट मंत्री ने बच्चों को पुस्तकें व ड्रेस वितरित की।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2018, 10:37 AM IST
SP Singh baghel
SP Singh baghel

फिरोजाबाद। ब्लाक संसाधन केन्द्र पर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने बच्चों को पुस्तकें व ड्रेस वितरित की। उन्होंने माता-पिताओं से बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाए जाने को कहा।

बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरित करने आए थे मंत्री
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाग्य लक्ष्मी तक पहुंचने का रास्ता सरस्वती के दरवाजे से होकर गुजरता है। इसलिए बच्चों को शिक्षित बनाना चाहिए। पढ़ा लिखा व्यक्ति ही देश का भाग्य बदल सकता है। परिषदीय विद्यालयों की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि शिक्षा स्तर में सुधार हुआ है। योगी सरकार ने ड्रेस बदलकर बच्चों के मन से हीन भावना दूर करने का काम किया है।

सपा सरकार में आई थी हीन भावना
तत्कालीन सपा सरकार में बच्चों को खाकी की ड्रेस पहनाकर उनके अंदर हीन भावना पैदा करने का काम किया। शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। आने वाले समय में पिता की पहचान बच्चों के नाम से होती है। इसलिए बच्चों को इस लायक बनाया जाए कि आगे चलकर वह आपके नाम को रोशन कर सकें। समान शिक्षा के स्तर पर उन्होंने कहा कि जिस दिन मंत्री और संत्री का बेटा एक ही स्कूल में पढेगा उस दिन शिक्षा का स्तर सुधर जाएगा।

शिक्षा के प्रति गंभीर है भाजपा सरकार
हम शिक्षा के स्तर को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी शिक्षा के प्रति गंभीर हैं। भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में साक्षात्कार समाप्त कर दिया है। अब नौकरी उसे ही मिलेगी तो पढने में होशियार होगा। ऐसा तभी होगा जब बच्चा शिक्षित होगा। उन्होंने बच्चों को स्कूल ड्रेस, पुस्तकें व जूते वितरित किए। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Published on: