फिरोजाबाद

फिरोजाबाद डीएम का आदेश: 10 अगस्त तक सरकारी, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसी सहित सभी बोर्डो के स्कूल बंद

Schools closed in Firozabad: फिरोजाबाद में सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिले में बड़ी संख्या में कावड़िया अयाना और पिनाहट में शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।
2 min read
स्कूलों में छुट्टी, फोटो सोर्स- पत्रिका
स्कूलों में छुट्टी, फोटो सोर्स- पत्रिका

Firozabad Schools closed: फिरोजाबाद में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आगामी 10 अगस्त तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाए। जिससे की छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। इसकी जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्यबैंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों को दी गई है। दरअसल सावन के दूसरे सोमवार में कावड़ यात्रा की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है। बड़ी संख्या में कावड़िये कावड़ लेकर निकलते हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

विज्ञप्ति के माध्यम से दिया आदेश

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद‌ में
सावन के दूसरे सोमवार और कावड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। डीएम ने जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों को 10 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और अन्य सभी बोर्डो से संचालित होने वाले स्कूलों पर लागू होगा। बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई करने को कहा गया है।

सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए उठाया गया कदम

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ यात्रा पर निकलते हैं। जिससे सड़क पर कांवड़ियों की भीड़ हो जाती है। बच्चों की सुरक्षा और यातायात को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने या कदम उठाया है जिससे बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। ‌

बड़ी संख्या में कावड़िया निकलते हैं

जिले में भोले भक्त बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए निकलते हैं। जो अयाना के सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इसे छोटी काशी कहा जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में कावड़िए जल चढ़ाने के लिए आते हैं। इसी प्रकार आगरा का पिनाहट स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में कावड़िए पहुंचते हैं। यमुना किनारे का प्रसिद्ध शिव मंदिर स्थित ‌है।‌

यमुना नदी के जल से होता है जलाभिषेक

शिवालय पर जलाभिषेक के लिए कावड़िए यमुना नदी पिनाहट और बटेश्वर से पवित्र जल भरते हैं। इसके बाद कांवड़ियों की पैदल यात्रा शुरू करते हैं। पिनाहट से अयाना सिद्धेश्वर मंदिर करीब 45-50 किमी और बटेश्वर से अयाना करीब 60 किमी दूर है। यह दूरी कावड़िए पैदल दो से तीन दिनों में पूरी करते हैं। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के नारे से गूंजायमान रहता है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सावन के दूसरे सोमवार और कावड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाते हैं। पुलिस और प्रशासन रूट पर बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप और पेयजल की व्यवस्था करती है। यातायात पलिस को अलर्ट किया गया है।

Updated on:
08 Aug 2026 12:07 pm
Published on:
08 Aug 2026 12:07 pm