7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज पहुंचा माफिया अतीक अहमद केपुत्र आबान अहमद का शव, पिता की कब्र के पास किए जाएंगे दफन

Body of Abaan Ahmed reached Prayagraj: कानपुर झांसी मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद आबान अहमद का शव आज सुबह प्रयागराज पहुंचा।
2 min read
Google source verification
अंतिम संस्कार के लिए कब्र तैयार, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

अंतिम संस्कार के लिए कब्र तैयार, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Aban Ahmed son of Atiq Ahmed body reaches Prayagraj: कानपुर-झांसी मार्ग पर कार दुर्घटना में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसका शव पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया के बाद आज प्रयागराज पहुंचा। उसके शव को बुआ के यहां रखा गया है। अंतिम संस्कार कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा। जिसकी की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज शुक्रवार की नमाज के बाद उसके शव को दफन किये जाने की संभावना है। फिलहाल बेटे का शव बुआ के यहां रखा गया है। ‌‌पुलिस अंतिम संस्कार को लेकर सतर्क है। बुआ के घर और कब्रिस्तान में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधिकारी पूरे क्षेत्र में नजर बनाए हैं। ‌यातायात को लेकर भी व्यवस्था की गई है।

कसारी-मसारी कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के हड़वा मोहल्ला निवासी शाहीन परवीन के घर आज सुबह अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद का शव पहुंचा। इसके पहले ही घर में परिजन और सितारों की रिश्तेदारों की भीड़ इकट्ठा हो चुके थे। चारों तरफ कोहराम मचा था। आने वालों का सिलसिला बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नमाज के बाद किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

परिजनों बताया कि आज शुक्रवार की नमाज के बाद आबान अहमद को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कसारी-मसारी कब्रिस्तान में ही अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ और बेटे असद को दफन किया गया था। बताया जाता है की आबान को भी पिता अतीक की कब्र के ठीक बगल में दफन किया जाएगा। जहां कब तैयार की गई है।

झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के सबसे छोटा बेटा आबान अहमद झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए जा रहा था। कानपुर झांसी मार्ग पर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र अंतर्गत खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में आबान अहमद और कार चालक सोनू खान की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह हुई घटना में अहजम उर्फ असलम, मोहम्मद जैद, उमर अहमद घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है।

सुरक्षा के किए गए इंतजाम पुलिस बल तैनात 

पुलिस प्रशासन अंतिम संस्कार को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। जिससे कि अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। बुआ के घर और कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पुलिस लगाई गई है। रास्ते में भी पुलिस तैनात की गई है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त रहे इसकी भी तैयारी की गई है।