6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atiq Ahmed Family: अतीक अहमद के परिवार का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड, बेटों पर कौन-कौन से मुकदमे दर्ज?

Atiq Ahmed Sons: अतीक अहमद के परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड जानिए। किस बेटे पर कौन-कौन से मुकदमे दर्ज हुए, कौन जेल में है, कौन एनकाउंटर में मारा गया और शाइस्ता परवीन कहां हैं।
3 min read
Google source verification
Atiq Ahmed Family Atiq Ahmed Sons Atiq Ahmed Criminal Record

अतीक अहमद के बेटों पर भी दर्ज हुए मुकदमे

Atiq Ahmed Family Criminal Record: प्रयागराज का नाम आते ही कभी माफिया अतीक अहमद का खौफ याद किया जाता था। हत्या, रंगदारी, अपहरण और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर मामलों में आरोपी रहे अतीक ने अपराध के साथ-साथ राजनीति में भी लंबा सफर तय किया। लेकिन समय के साथ उसका पूरा परिवार भी कानूनी मामलों और आपराधिक आरोपों में घिरता चला गया। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भी परिवार के कई सदस्य अलग-अलग मामलों में चर्चा में रहे। हाल के वर्षों में उसके बेटों के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हुए और कुछ गंभीर घटनाएं सामने आईं।

अतीक के पांच बेटे, लेकिन हर किसी की कहानी अलग

अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन के पांच बेटे हैं, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अली, असद, अहजम और सबसे छोटा अबान (आबान)। इनमें से अधिकांश किसी न किसी समय पुलिस कार्रवाई या आपराधिक मामलों से जुड़े रहे हैं।

सबसे बड़े बेटे उमर पर कई गंभीर आरोप

अतीक का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर लंबे समय से कानून के शिकंजे में है। उस पर अपहरण, रंगदारी समेत कई गंभीर मामलों में कार्रवाई हुई। वह फिलहाल जेल में बंद है और विभिन्न मामलों में न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

मोहम्मद अली भी जेल में

दूसरे बेटे मोहम्मद अली पर हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे आरोप लगे। वह भी जेल में है और उसके खिलाफ कई मामलों की सुनवाई चल रही है।

असद एनकाउंटर में मारा गया

तीसरे बेटे असद का नाम उमेश पाल हत्याकांड में सामने आया था। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अप्रैल 2023 में झांसी में मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया था। पुलिस का कहना था कि वह उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी था।

छोटे बेटे अबान पर भी दर्ज हुआ था मुकदमा

अतीक का सबसे छोटा बेटा अबान भी विवादों से दूर नहीं रह सका। नवंबर 2025 में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक रील में कथित तौर पर धमकी भरे संवाद इस्तेमाल किए गए थे। आरोप था कि इस तरह की सामग्री से दहशत फैलाने की कोशिश की गई। इस मामले में अबान के साथ उसके कुछ साथियों को भी आरोपी बनाया गया था।

अहजम की परवरिश बुआ के पास

अतीक और अशरफ की मौत के बाद तथा शाइस्ता परवीन के फरार रहने के कारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद छोटे बेटे अहजम और अबान की देखरेख परिवार के अन्य सदस्यों को सौंपी गई थी। दोनों कुछ समय तक अपनी बुआ की निगरानी में रहे।

शाइस्ता परवीन अब भी फरार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके खिलाफ इनाम भी घोषित किया था। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।

अपराध से राजनीति तक और फिर कानूनी कार्रवाई

अतीक अहमद ने अपराध की दुनिया से निकलकर राजनीति में भी पहचान बनाई। वह पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहा। हालांकि, समय के साथ उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के 100 से अधिक मामले दर्ज हुए। बाद में उसके परिवार के कई सदस्य भी अलग-अलग आपराधिक मामलों में जांच और कार्रवाई का सामना करते रहे। आज अतीक अहमद का परिवार अलग-अलग कानूनी परिस्थितियों से गुजर रहा है। कोई जेल में है, कोई मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि कुछ सदस्य अब भी न्यायिक और पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। यही वजह है कि कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति और अपराध जगत में प्रभाव रखने वाला यह परिवार अब लगातार कानूनी मामलों की वजह से चर्चा में बना हुआ है।