6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता और चाचा की क्रब के पास ही कसारी-मसारी में दफन होगा अबान! अब अतीक के परिवार में कौन-कौन?

Prayagraj News: अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान का सड़क हादसे में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों और स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, अबान के शव को प्रयागराज के कसारी-मसारी स्थित उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Atiq Ahmed Son Abaan

अतीक अहमद और उसका बेटा अबान - फोटो पत्रिका नेटवर्क

Atiq Ahmed Son Abaan Burial Kasari Masari Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कभी जिस माफिया अतीक अहमद के नाम से खौफ का माहौल रहता था, आज उस परिवार का वजूद धीरे-धीरे मिटता नजर आ रहा है। एक समय पूरे शहर और आसपास के इलाकों में अपनी तूती बोलने वाले अतीक अहमद के कुनबे पर दुखों और मुसीबतों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अबान जेल में बंद अपने बड़े भाई से मुलाकात करने जा रहा था, तभी उसकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होगा अबान

पारिवारिक सूत्रों और स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, अबान के शव को प्रयागराज के कसारी-मसारी स्थित उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद की कब्रें मौजूद हैं। पिता और चाचा की कब्र के पास ही अबान को भी अंतिम विदाई दी जाएगी।

पूरी तरह बिखर चुका है अतीक का परिवार

तांगेवाले के बेटे से माफिया डॉन बनने और फिर कानून के शिकंजे से लेकर पूरे परिवार के तबाह होने तक की यह कहानी एक बार फिर चर्चा में है। कभी करोड़ों की संपत्ति और दर्जनों गुर्गों से घिरा रहने वाला यह परिवार आज पूरी तरह बिखर चुका है। अतीक के परिवार के सदस्य या तो जेल की सलाखों के पीछे हैं, कानून से बचने के लिए फरार हैं, या फिर दुनिया छोड़ चुके हैं।

अब अतीक के परिवार में कौन-कौन बचा है?

अतीक अहमद की शादी शाइस्ता परवीन से हुई थी और उनके पांच बेटे थे। अतीक की कोई बेटी नहीं है। असद के एनकाउंटर में मारे जाने और अब सबसे छोटे बेटे अबान की हादसे में मौत के बाद अतीक के केवल तीन बेटे ही जीवित बचे हैं। सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, जबकि दूसरा बेटा अली अहमद रंगदारी और आपराधिक मामलों के आरोप में जेल में सजा काट रहा है। चौथा बेटा अहजाम अहमद, जो पहले बाल सुधार गृह में था, फिलहाल अपने रिश्तेदारों के संरक्षण में है।

अतीक की पत्नी शाइस्ता तीन साल से फरार

दूसरी ओर, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही लगातार फरार चल रही है और पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। अतीक और अशरफ की मौत के बाद अबान का दुनिया से चले जाना इस कुनबे की कड़वी सच्चाई को बयां करता है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग