6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमारे पास अनुमति थी, 51 हजार की रसीद है’, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर अजय राय

Rahul Gandhi Prayagraj Permission revoked: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है
3 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Chhatron ki Gunj in Prayagraj: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। 8 अगस्त को कायस्त पाठशाला (केपी) ट्रस्ट ने राहुल गांधी के छात्रों के साथ बातचीत के कार्यक्रम के लिए पहले मंजूरी दी थी, लेकिन बाद में इसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश और मौजूदा हालात का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है। कार्यक्रम के रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि 30 अगस्त को कार्यक्रम की अनुमति मिली थी और 51 हजार रुपए जमा कराए गए थे, जिसकी रसीद भी उनके पास मौजूद है, लेकिन अब सरकार के दबाव में केपी ट्रस्ट ने इसे रद्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रों के साथ राहुल गांधी के प्रयागराज में होने वाले संवाद कार्यक्रम को केपी ट्रस्ट ने अनुमति नहीं दी है। ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया है कि 14 अगस्त 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल और कॉलेज के मैदाने का इस्तेमाल कमर्शियल व राजनीतिक गतिविधियों के लिए रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट का मानना है कि ऐसी गतिविधियों से छात्रों के पठन-पाठन पर असर पड़ता है। ट्रस्ट ने बताया है कि राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से दो स्कूलों के छात्रों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी, इसलिए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। केपी ट्रस्ट ने बताया है कि लगातार बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया है और उसे इस्तेमाल करने के लिए काफी समय लग सकता है। हालांकि, ट्रस्ट ने कहा है कि स्कूल की छुट्टियां होने के बाद कार्यक्रम किया जा सकता है। वहीं, ट्रस्ट ने जमा कराई गई रकम को भी वापस करने की बात कही है।

क्या बोले अजय राय

कार्यक्रम रद्द किए जाने पर अजय राय ने कहा है कि 30 जुलाई को ट्रस्ट की ओर से परमिशन दी गई थी। इसके साथ ही 51 हजार रुपए भी जमा कराए गए थे, जिसकी रसीद भी उनके पास मौजूद है। अजय राय ने कहा है, "जब परमिशन दी गई थी तो क्या उसे समय हाई कोर्ट के आदेश की याद कप ट्रस्ट को नहीं आई थी? इससे साबित होता है कि यह सारी चीज पूरी तरीके से सरकार के दबाव में की जा रही है। प्रदेश और केंद्र की सरकार राहुल गांधी से घबराई हुई है, लेकिन फिर भी 8 अगस्त को कार्यक्रम होगा और पूरी तैयारी के साथ होगा।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बच्चों के भविष्य और उनका विकास किस तरह किया जा सकता है, उसपर काम कर रही है। राहुल गांधी सीधे उन बच्चों से संवाद करेंगे।

अजय राय ने कहा है कि यदि बच्चों के पठन-पाठन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो सरकार को आसपास कोई स्थान उपलब्ध कराना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इसके लिए भी तैयार है, लेकिन किसी भी हाल में कार्यक्रम को नहीं रोका जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की अनुमति कांग्रेस पार्टी को दी गई, लेकिन रद्द करने की सूचना किसी भी प्रकार से नहीं दी गई। यह पूरी तरीके से सरकार के दबाव में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समय शाम के 5 बजे का है, ऐसे में पठन-पाठन की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। इस दौरान सभी स्कूल कॉलेज बंद हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का काम कर रही है और छात्रों से घबराई हुई है और जानबूझकर इस तरह का कृत्य किया गया है।

क्या है कार्यक्रम

दरअसल, राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा शनिवार 8 अगस्त को प्रस्तावित है। इस दौरान वह छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करने वाले थे, जिनमें पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किया जाना था। इस अभियान की शुरुआत राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा से की थी। वहां महारैली के जरिए इसे लॉन्च किया गया था। इसके बाद देहरादून में भी इस कार्यक्रम को किया गया और अब प्रयागराज में इसे किया जाना था। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की शिक्षा नीति में दूरदर्शिता की कमी है। इससे पहले पार्टी ने बताया था कि राहुल गांधी प्रयागराज पटना और दिल्ली में भी छात्रों से जुड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग