6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘छोटे भाई की मौत से टूटा एहजाम!’ अबान के सड़क हादसे पर भाई का रो-रोकर बुरा हाल

Atiq Ahmad Son Aban Death: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। जैसे ही जेल में बंद बड़े भाई एहजाम को इसका पता चला वह सदमे में आ गया।
2 min read
Google source verification
Atiq Ahmad Son Aban Death

अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत (Photo-ANI)

Atiq Ahmad Son Aban Death Brother Ehzam Reaction: झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद माफिया परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद खबर के सामने आते ही परिवार में कोहराम मच गया। सबसे छोटे भाई की असमय मौत से अतीक का चौथा बेटा एहजाम (अहजाम) पूरी तरह टूट चुका है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है। एहजाम ने अपने भाई की मौत पर कहा कि अल्लाह की चीज अल्लाह ने ले ली।

अबान की मौत के बाद बदहवास हुआ एहजाम

जेल में बंद एहजाम हादसे की जानकारी मिलने के बाद सदमे आ गया है। करीबी सूत्रों और रिश्तेदारों के मुताबिक, एहजाम को जैसे ही यह पता चला कि उसके छोटे भाई अबान का सड़क हादसे में निर्धन हो गया, वह बदहवास हो गया। एक के बाद एक अपने पिता, चाचा और दो भाइयों को खो चुका एहजाम इस नए सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उसके मुंह से सिर्फ यही शब्द निकल रहे हैं कि कुनबे पर आखिर दुखों का यह पहाड़ कब खत्म होगा।

जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था अबान

यह हादसा उस वक्त हुआ जब अबान अपने कुछ दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात कर वापस लौट रहा था। लौटते समय हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें अबान की मौके पर ही मौत हो गई। एहजाम और अबान दोनों ही अपने माता-पिता के दूर होने के बाद से एक-दूसरे के काफी करीब थे। बाल सुधार गृह से रिहा होने के बाद से दोनों साथ ही रह रहे थे और पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश कर रहे थे।

बिखर चुका है अतीक अहमद का परिवार

राजनीतिक और आपराधिक गलियारों में अपनी धाक जमाने वाले अतीक अहमद का परिवार आज पूरी तरह बिखर चुका है। असद के एनकाउंटर और पिता-चाचा की हत्या के बाद एहज़ाम और अबान ही घर में बाहर रहने वाले अकेले सदस्य बचे थे। अब अबान के चले जाने से एहज़ाम खुद को बिल्कुल अकेला महसूस कर रहा है।

कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

प्रयागराज स्थित कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारियां की जा रही हैं। एहज़ाम खुद भाई के अंतिम संस्कार की प्रक्रियाओं में शामिल होने और उसे आखिरी विदाई देने की तैयारी कर रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी सतर्क है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की अफवाह न फैले।