फिरोजाबाद

अवैध गोरखधंधों पर सख्त हुईं डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी को दिए थानाध्यक्ष को हटाने के निर्देश

बड़े स्तर पर जुआ के कारोबार की खबर मिलते ही डीएम नेहा शर्मा खुद जुआरियों को पकड़ने के लिए निकल पड़ीं। इस दौरान पुलिस ने तीन जुआरियों को पकड़ा।
2 min read
Neha Sharma
Neha Sharma

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी नेहा शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। आए दिन वे अवैध गोरखधंधों पर कार्रवाई कर रही हैं। इसको लेकर आरोपियों में भय व्याप्त है। ऐसे ही डीएम को जब बड़े स्तर पर जुआ की जानकारी मिली तो वे खुद जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निकल पड़ीं निकल पडी। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने तीन जुआरियों को पकड़ा है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. मनोज कुमार को उस इलाके के थानाध्यक्ष को कार्रवाई न करने के कारण दोषी मानते हुए थाने से हटाने के निर्देश दिए हैं।

मक्खनपुर के संदलपुर में की कार्रवाई
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने टीम के साथ मक्खनपुर के ग्राम सन्दलपुर में चल रहे जुआ के अवैध कारोबार को पकड़कर सफलता हासिल की है। डीएम को काफी दिनों से लगातार बड़े स्तर पर जुआ का अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ग्राम सन्दलपुर में पहुंची, जहां सत्यवीर पुत्र शिवचरन निवासी बिल्टीगढ़ थाना मक्खनपुर के खेत में जाकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर तीन व्यक्तियों हंसराज पुत्र शिवदयाल निवासी दौकेली, कन्हैयापुत्र सूरतराम निवासी दौकेली तथा सर्वेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी सैलई को मौके पर अवैध जुआ के कारोबार में सलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।

हजारों रुपए बरामद
मौके से अवैध धनराशि के रूप में 11010 रूपये जब्त किए गए। मौके पर एक बैगन आर गाड़ी यूपी 80 डीआर 5436 भी पकड़ी गयी। आकस्मिक छापामार की कार्रवाई के दौरान जिलाधिकारी को मौके पर उपस्थित कई व्यक्तियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि इस स्थान पर लगातार काफी महीनों से जुआ का अवैध कारोबार होता चला आ रहा है। मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया कि अवैध कारोबार की मुखबिरी करने वालों तथा पानी पिलाने वाले को 500-500 रूपये उक्त अवैध कारोबारियों द्वारा दिये जाते हैं।

थानाध्यक्ष को हटाने के दिए आदेश
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. मनोज कुमार को निर्देश दिये हैं कि क्षेत्र में इतना बड़ा जुआ कारोबार संचालित है, लेकिन सम्बन्धित थानाध्यक्ष द्वारा अनभिज्ञ रहना और कोई कार्रवाई न करना, उनकी संलिप्तता दर्शाता हैं। इसलिये थानाध्यक्ष मक्खनपुर को तत्काल थाने से हटाया जाए। साथ ही उन्होंने पकडे़ गए अभियुक्तों से पूछताछ करके अन्य दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने और इस कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए छापेमारी बढ़ाने और क्षेत्रीय पुलिस बल को और अधिक सक्रिय किये जाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में इस प्रकार का अवैध कारोबार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Updated on:
28 Mar 2018 10:57 am
Published on:
28 Mar 2018 10:55 am
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद