फिरोजाबाद

वीडियो: विद्युत कर्मचारियोें ने मांगों को लेकर उठाया ये कदम, योगी सरकार को दी नसीहत

— मांगों को लेकर फिरोजाबाद में विद्युत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
2 min read
Bijli
Bijli

फिरोजाबाद। मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों ने अब योगी सरकार के विरोध में आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने योगी सरकार को नसीहत दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। विद्युत कर्मचारी पहले भी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें—

ये रखी मांगें
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक राजपूत ने कहा कि अवर अभियंताओं का वेतनमान 4500 ग्रेड पे किया जाए। सातवें वेतन के अनुसार मानदेय दिया जाए। संगठन के पदाधिकारियों को विश्वास में लेकर वरिष्ठता सूची निर्धारित की जाए। अवर अभियंता को भ्रष्ट एवं बेनियम व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। सभी विद्युत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। विभाग में नए पद सृजन कर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।

यह भी पढ़ें—

स्थाई कर्मचारियों की हो भर्ती
विद्युत चोरी रोकने के लिए स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। विभागीय कार्यो को करने के लिए उप खंडवार एक कंप्यूटर की व्यवस्था की जाए। अवर अभियंताओं को वाहन प्रतिपूर्ति वेतन के साथ भत्ता दिया जाना चाहिए। विभिन्न परियोजनाओं के टाइप तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के आवासों की भारी कमी होने के कारण आवासों का निर्माण कराया जाए। संगठन की पेंशन शाखा के विभिन्न बिंदुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें—

यह भी पढ़ें—

यह भी पढ़ें—

Updated on:
24 Sept 2018 12:19 pm
Published on:
24 Sept 2018 12:19 pm