फिरोजाबाद

फिरोजाबाद की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 30 से 40 फीट ऊंची उठीं आग की लपटें; आसपास के घर खाली कराए गए

Firozabad Tyre Factory Fire News: फिरोजाबाद के उरमुरा किरार गांव में टायर से ऑयल निकालने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मी और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।
2 min read
Firozabad Tyre Factory Fire News, Firozabad Fire, Tyre Factory Fire, Firozabad News, UP News
फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग (PC: IANS)

Firozabad Tyre Factory Fire News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार दोपहर टायर से ऑयल निकालने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टायर और ज्वलनशील सामग्री की वजह से कुछ ही पलों में आग बेकाबू हो गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें 30 से 40 फीट ऊपर तक उठने लगीं। आग से उठने वाला धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। धुएं की वजह से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास का इलाका खाली कराया है।

'जान बचाकर भागे मजदूर'

जानकारी के अनुसार यह हादसा उरमुरा किरार गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। जैसे ही फैक्ट्री में आग भड़की वहां काम कर रहे मजदूर अपनी जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पुराने टायर और ऑयल जैसे ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कारण आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया।

आग बुझाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। करीब 7 से 8 दमकल की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। धुएं का असर इतना ज्यादा है कि फायर फाइटर्स को मास्क लगाकर अपना काम करना पड़ रहा है। आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए मौके पर तीन जेसीबी मशीनें भी बुलाई गई हैं जिनकी मदद से फैक्ट्री परिसर और आसपास रखे टायरों को हटाया जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है।

आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे खुद अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि गाड़ियां बारी-बारी से पानी लाकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। करीब 7 से 8 दमकल गाड़ियां लगी हुई हैं। हमारे जिले की सभी दमकल गाड़ियां बुला ली गई हैं। अब हम बाहर से भी दमकल गाड़ियां मंगवा रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता आग बुझाना है, उसके बाद हम कारणों की जांच करेंगे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस फैक्ट्री में पहले भी इस तरह की भीषण आग लग चुकी है। एक बार फिर ऐसा ही बड़ा हादसा होने से फैक्ट्री के अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन का कहना है कि आग पूरी तरह से बुझने के बाद फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों और लापरवाही की बारीकी से जांच की जाएगी।

Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद