फिरोजाबाद

दूल्हा शादी का खर्चा निकालने के लिए ATM में करने गया चोरी, पहुंच गया जेल

घर में आए रिश्तेदार बारात में जाने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन दूल्हा चंद घंटे पहले ही जेल पहुंच गया।  
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2023, 8:47 PM IST
dulha.jpg

फिरोजाबाद जिले में एक युवक ने शादी के खर्चे के लिए ATM में चोरी करने की कोशिश की। चोरी करने में युवक असफल रहा, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही। 7 फरवरी युवक की शादी होनी थी। दुल्हन के घर उसे बारात लेकर जाना था लेकिन वह अब हवालात में पहुंच गया है।

गैस सिलेंडर और कटर लेकर ATM में गया था आकाश
युवक का नाम आकाश है। उसके पास बारात ले जाने के लिए लिए रुपए नहीं थे। पैसे की कमी से आकाश ने जलेसर रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ATM को काटकर रुपया निकालने की कोशिश की। उसने 2 फरवरी को गैस सिलेंडर और कटर लेकर ATM में गया था।

सिक्योरिटी गार्ड ने ATM के अंदर हलचल देखी, इतने ने आकाश वहां से भाग गया। 4 फरवरी को जब दोबारा से उसने फिर उसी ATM को काटने की कोशिश की तो बिजली के शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जिसको देखकर आकाश बिना ATM काटे चला आया।

तीसरी बार आकाश ATM में करने गया चोरी
ATM काटने की कोशिश दो दिनों में दो बार की जा चुकी थी। ऐसे में पुलिस ATM की सुरक्षा के लिए नजर रख रही थी। तीसरी बार आकाश बीती रात को ATM काटने पहुंचा था। उस दौरान ATM वाले इलाके में पुलिस गश्त कर रही थी। ATM पर आकाश की हरकतों को देख कर पुलिस ने उसे वहीं धर दबोचा।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया, विभव नगर के पंजाब नेशनल बैंक के ATM को आकाश ने काट कर रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था। 6 फरवरी की रात आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
7 Feb 2023, 8:47 PM IST
Published on: