फिरोजाबाद

Husband Killed Wife: फिरोजाबाद में पति ने पत्नी का सोते समय काट दिया गला, आखिर किस बात से परेशान था आरोपी?

Husband Killed Wife: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सोते समय पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Husband Killed Wife: फिरोजाबाद में पति ने पत्नी का सोते समय काट दिया गला, आखिर किस बात से परेशान था आरोपी?

Husband Killed Wife: यूपी के फिरोजाबाद में पति ने शादी के सभी वादे तोड़ डाले। आधी रात चारपाई पर सो रही पत्नी का चुपके से गला काट दिया। इससे महिला की मौत हो गई। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। शोर-शराबा होने से मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इससे पति को भागने का मौका नहीं मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। बहरहाल अभी पुलिस मामले की छानबीन में गहनता से जुटी है।

फिरोजाबाद के नगला सिंघी थानाक्षेत्र की घटना

घटना फिरोजाबाद जिले के थाना नगला सिंघी क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक क्लेश के चलते पति ने धारदार हथियार से सोते समय पत्नी की गला काटकर हत्या की है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद के नगला शिवलाल निवासी 55 साल की जय प्यारी यादव की पति राजेश यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रात में लड़ाई झगड़े के बाद पत्नी चारपाई पर सोने चली गई।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने क्या बताया?

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पारिवारिक क्लेश के चलते पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि रविवार देर रात पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। सूचना पर नगला सिंघी थानाध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Also Read
View All

अगली खबर