फिरोजाबाद

वीडियोः दरिंदों ने गौ माता की हत्या कर शव के साथ किया अमानवीय कृत्य, किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उठाया ये कदम

- थाना नारखी क्षेत्र के रजावली में गाय माता को लगाई फांसी, थनों को काटकर ले गए आरोपी, भाकियू ने लगाया जाम किया प्रदर्शन।
2 min read
Gay Hatya
Gay Hatya

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद की शांति में एक बार फिर जहर घोलने की कोशिश की गई। दरिंदों ने एक गाय की पेड़ पर फंासी लगाकर हत्या कर दी। शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया। सुबह दौड़ लगाने निकले युवाओं ने जब सड़क पर पड़े गौ माता के शव को देखा तो उनका खून खौल उठा। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप समेत अन्य किसान नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की तलाश कर उनके विरूद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की।

नारखी क्षेत्र का है मामला
थाना नारखी क्षेत्र के रजावली में गुरुवार सुबह कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। तभी उनकी नजर पेड़ से लटके गौ के शव पर पड़ी। युवा एकत्रित हो गए। उन्होंने गाय के शव को पेड़ से नीचे उतारा और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उनके साथ काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाय की दुर्दशा पर रोष व्यक्त किया। आरोपियों ने गाय को पेड़ से लटकाकर फांसी लगा दी थी। उसके बाद चारों थनों और एक सींग को काट दिया था। गाय की दुर्दशा देखकर आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों ने जमकर हंगामा किया।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर नारखी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक जाम न खोलने की हिदायत दी। पुलिस ने घटना को लेकर लोगों से पूछताछ भी की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि गाय हमारी मां है। कोई हमारी मां के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार करेगा। उसे माफी नहीं दी जाएगी। आरोपियों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए। फांसी से भी बड़ी यदि कोई सजा हो तो वह दी जाए। ऐसा नहीं किया गया ताो मजबूरन भाकियू आंदोलन के लिए बाध्य होगी। आए दिन क्षेत्र में गायों की हत्या की जा रही है। इसके बाद भी पुलिस मौन बैठी हुई है।

Published on:
11 Oct 2018 09:16 am
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद