फिरोजाबाद

होली खेलने के बाद युवक ने की खुदकुशी, जानिए वजह

होली के बाद युवक का शव पेड़ पर लटका मिला शव, थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव का मामला।  
2 min read
Death

फिरोजाबाद। होली के त्योहार को लेकर जहां एक ओर खुशियों का माहौल था वहीं होली खेलने के बाद एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। पत्नी और बच्चे की ओर देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। मासूम बच्चों को तो पता भी नहीं कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है।


बिना बताए निकल आया था घर से

थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव निवासी 22 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र छोटेलाल मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। युवक की सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके छह वर्षीय पुत्र और दो माह की एक मासूम पुत्री भी है। आस-पास के लोगों का कहना है कि देवेन्द्र ने कुछ लोगों से कर्जा ले रखा था। कर्जा देने वाले लोग उसे आए दिन परेशान कर रहे थे। विगत कई दिनों से वह परेशान रहने लगा था। उसने कर्जा चुकाने के लिए लोगों से मदद भी मांगी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की थी। शुक्रवार होली खेलने के बाद देर रात वह बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल आया था।


पेड़ पर लटका मिला शव

शनिवार सुबह खेत में शौच करने गए लोगों ने पेड़ पर युवक का शव लटके होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। युवक का शव पेड़ पर साड़ी के सहारे लटका हुआ था। शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक पहले पेड़ पर चढ़ा उसके बाद वह साड़ी से फंदा बनाकर पेड़ पर लटक गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के मासूम बच्चों को उनके पिता की मौत का आभास भी नहीं है। बच्चों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

Published on:
03 Mar 2018 03:06 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद