4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती ने खुद को लगाई आग, साथ में घर भी जलकर हुआ खाक

आखिर क्या थी वजह, जिसके चलते युवती ने कर ली आत्महत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 3 Mar 2018, 3:01 PM IST

Crime - Woman herself set fire, Along with the house also

युवती ने खुद को लगाई आग, साथ में घर भी जलकर हुआ खाक

शहडोल- थाना पपौंध अंतर्गत ग्राम तिखवा में उस वक्त एक बड़ी घटना घट गई। जब एक युवती ने खुद पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल युवती ने घर के अंदर मिट्टी तेल डालकर खुद को आग लगा लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि युवती के साथ-साथ पूरा घर भी जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली युवती की शादी कटनी में लगी थी। लड़के ने युवती के साथ शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवती ने खुद को आग लगाकर अत्महत्या कर ली।
------------------------------

लाखों के जेवरात, नगदी चोरी
खैरहा - सोहागपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक घर से अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात सूने घर का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर और आलमारी में रखे 50 हजार नगद चोरी कर लिए। मामले की शिकायत करते हुए पीडि़त रामविलास पासवान ने बताया कि घटना की रात कोई मौजूद नहीं था।
-----------------------------

घर से दो लड़कियां,एक लड़का लापता
खैरहा - जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को घर से दो लड़कियों और एक लड़के के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपराध कायम किया है। सिंहपुर पुलिस ने बताया कि पड़मनिया गंाव से एक 17 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गई। वहीं गोहपारू थाना अंतर्गत सरिहट गांव से भी 16 वर्षीय लड़की के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। बुढ़ार पुलिस ने भी फरियादी रानी राव शर्मा की शिकायत पर नाबालिग लड़के के खोने का मामला दर्ज किया है।

-------------------------------

16 पाव देशी, 10 ली. कच्ची शराब जब्त
खैरहा- जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 पाव देशी मदिरा और 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। ब्यौहारी पुलिस ने सेमरपाखा गंाव में आरोपी लवकेश जायसवाल के घर से देशी शराब बरामद किया है। वही सीधी पुलिस ने मीठी गाव से आरोपी सविता जायसवाल के पास से 4 लीटर कच्ची शराब एवं सिंहपुर पुलिस ने दूधी में आरोपी संतोष बैगा के घर पर रखी 6 लीटर महुआ शराब जब्त की है।