फिरोजाबाद

फिरोजाबाद नगर निगम ने शुरू की अनूठी पहल, प्लास्टिक बैं​क के जरिए पॉलीथिन हटाने की तैयारी

— पॉलीथिन को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा कोटला चुंगी पर लगाया गया प्लास्टिक बैंक।

2 min read
Polythine

फिरोजाबाद। पॉलीथिन को लेकर सरकार काफी गंभीर है। आए दिन दुकानों पर पॉलीथिन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। ऐसे में नगर निगम द्वारा पॉलीथिन और प्लास्टिक को हटाने के लिए शहर में प्लास्टिक बैंक की शुरूआत की है। इसमें कोई भी व्यक्ति् जिसके पास पॉलीथिन या ऐसी प्लास्टिक है जो शरीर के लिए नुकसान दायक हो सकती है। वह इस बैंक में डालकर उसे समाप्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी रहेगी स्वच्छ
फिरोजाबाद महापौर नूतन राठौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से इस प्लास्टिक बैंक का शहर के कोटला चुंगी पर शुरूआत की। इसका उद्देश्य फिरोजाबाद को साफ सुथरा और प्लास्टिक मुक्त बनाना है। मेयर ने बताया कि इस बैंक में कोई भी दुकानदार जो चालान से बचना चाहता है और ऐसी प्लास्टिक जो बैन है वह इस बैंक में डालकर उसे समाप्त कर सकता है। बाजार से पॉलीथिन को पूरी तरह से हटाना है। तभी वास्तव में हमारा शहर साफ और स्वच्छ हो सकेगा।

यह भी पढ़ें—

पॉलीथिन का किया जाएगा निस्तारण
प्लास्टिक बैंक में एकत्रित होने वाली पॉलीथिन का निस्तारण किया जाएगा। बाजार में नगर निगम द्वारा सख्ती से अभियान चलाया जाएगा और पॉलीथिन मिलने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जाएगी। छोटे—छोटे दुकानदारों के विरुद्ध भी अभियान चलाकर पॉलीथिन जब्त करने का काम किया जाएगा। अभी भी बाजार में काफी हद तक पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है लेकिन आने वाले समय में इस पर अंकुश लगेगा। चालान से बचने के लिए पॉलीथिन रखने वाले दुकानदार प्लास्टिक बैंक में उसे डालकर समाप्त कर सकते हैं।

Published on:
09 Oct 2019 10:49 am
Also Read
View All