फिरोजाबाद

कट्टर हिंदूवादी इस बड़े नेता ने मोदी पर बोला हमला कहा, मोदी को राम मंदिर बनाने भेजा था, ट्रिपल तलाक पर आकर अटक गए, देखें वीडियो

- राम मंदिर निर्माण को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीन तोगड़िया ने बोला भाजपा सरकार पर हमला, 21 अक्टूबर को करेंगे अयोध्या कूच।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 3:26 PM IST
Togadiya
Togadiya

फिरोजाबाद। कभी मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले कट्टर हिंदूवादी संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रमुख प्रवीन तोगड़िया ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार को हिन्दू विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि हमने राम मंदिर बनाने मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनवाया लेकिन वह ट्रिपल तलाक पर आकर अटक गए। एससी, एसटी एक्ट लागू करके अन्य वर्गो के लोगों के साथ अन्याय किया। मंदिर जाने की कहा था मस्जिद में जाकर बैठ गए।

पालीवाल हाॅल में आए थे तोगड़िया
शनिवार को पालीवाल आॅडिटोरियम पहुंचे प्रवीन तोगड़िया ने कहा कि जिस समय भाजपा की सरकार बनी उस समय बेरोजगारों की संख्या करीब चार करोड़ 22 लाख थी लेकिन अब वह बढ़कर करीब आठ करोड़ तक पहुंच गई है। मोदी सरकार ने रोजगार देने की बजाय लोगों को बेरोजगार कर दिया।

लघु उद्योगों की नहीं की चिंता
उन्होंने कहा कि मोदी ने लघु उद्योग की चिंता नहीं की टाटा बिरली की चिंता की, अमेजोन की चिंता की उद्योगपतियों की चिंता की। मध्यम वर्गीय व्यापारियों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। रोजगार देने की बात कहकर सत्ता में आए थे और हाथ में कटोरा पकड़ा दिया। संघ प्रमुख मोहन भागवत के वक्तव्य कि मुसलमानों के बिना हिन्दुत्व अधूरा है के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हिन्दुओं का अपमान है। मुसलमानों ने देश को लूटने का काम किया है। समय के साथ विचारधारा बदलती है लेकिन यहां सत्ता मिलने के साथ विचारधारा बदल गई।

अयोध्या करेंगे कूच
उन्होंने कहा कि हिन्दू घरों की सुरक्षा का वादा मोदी ने किया था लेकिन आज हिन्दू वर्ग ही परेशान हैै। राम मंदिर का मुद्दा लेकर सत्ता में आ गए तो मुद्दे को बिसरा दिया और मस्जिद में जाकर टोपी पहन ली। राम मंदिर निर्माण के लिए वह लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे। 30 करोड़ से अधिक लोगों के हस्ताक्षर कराएंगे। मोदी सरकार कुछ करे न करे हम जरूर प्रयास करेंगे। आने वाले समय में मोदी का सामना करना पड़े तो भी पीछे नहीं हटेंगे।

Updated on:
22 Sep 2018, 3:26 PM IST
Published on: