फिरोजाबाद

पानी के लिए परेशान मोहल्ले वासियों ने उठाया ये कदम

एक विद्युत विभाग के कर्मचारी की हठधर्मिता की वजह से पानी की समस्या का निदान न हो सका।

2 min read
पानी के लिए परेशान मोहल्ले वासियों ने उठाया ये कदम

फिरोजाबाद। पानी के लिए परेशान मोहल्ले वासियों की समस्या के निदान के लिए नगर निगम द्वारा बोरिंग कराने के लिए मशीन भेज दी गई लेकिन रास्ते में विद्युत पोल लगा होने के कारण वापस लौट आई। विद्युत विभाग के पोल को हटवाने के लिए ग्रामीण विभागीय अधिकारियों के पास पहुंचे। जहां अधिकारियों ने तो हां कर दी लेकिन विभाग के ही एक कर्मचारी जिनके घर के सामने वह पोल लगा था। उसने पोल हटाने से इंकार कर दिया। इसकी वजह से पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। गुस्साए लोगों ने विद्युत कर्मचारी के विरोध में जाम लगा दिया।

ये है पूरा मामला

मामला थाना दक्षिण के छेत्र भीम नगर का है। जहां कुछ दिनों से पानी की मार झेल रहे मोहल्ले के निवासीयों ने नगर निगम जाकर पानी की समस्या से निजात पाने के लिए दूसरी जगह ट्यूबवेल लगवाने के लिए अर्जी लगाई थी। नगर निगम द्वारा अर्जी स्वीकार कर बोरिंग करने वाली मशीन भेजी गई तो पता चला की विद्युत पोल की वजह मशीन नहीं निकलने के कारण मशीन वापस आ गई तभी सभी मोहल्ले वासी विद्युत विभाग पहुंच गए। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में लगे विद्युत पोल पर किसी प्रकार के कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे में वह हट जाएगा तो विभाग को भी नुकसान नहीं होगा और उनकी पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस पर विभाग ने सहमति जता दी।

पोल उखाड़ने का किया विरोध

पोल उखाड़ने के लिए विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो विभाग के ही कर्मचारी राजवीर सिंह ने विरोध जता दिया। पोल राजवीर सिंह के घर के सामने लगा था। वह अस्थाई तौर पर विभाग में काम करता है। काफी प्रयासों के बाद भी पोल न उखड़ने पर मोहल्ले वासी उग्र हो गए। उन्होंने सब स्टेशन के सामने ही जाम लगा दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी जय सिंह ने भीड़ को हटाना चाहा मगर भीड़ टस से मस नहीं हुई जैसे ही पुलिस ने कड़ा रुख किया तो प्रदर्शनकारियों से काफी नोकझोक हुयी। जाम खुलवाने के लिए प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद समझा बुझाकर पुलिस ने जाम खुलवाया।

ये भी पढ़ें

पत्नी ने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
Published on:
08 Jul 2018 04:53 pm
Also Read
View All