फिरोजाबाद

वीडियो: उत्तर भारत की इस ऐतिहासिक रामबारात में उमड़ा जनसैलाव

— फिरोजाबाद में निकाली गई ऐतिहासिक राम बारात, जगह—जगह भगवान श्रीराम के डोले की हुई जगह-जगह आरती।

2 min read
Ram Barat

फिरोजाबाद। उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्री राम बारात हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसे देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पडा। पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में लगभग चार दर्जन झांकिया रही। राम बारात में शामिल होने के लिए बाराती नाचते—गाते हुए पहुंचे।

गाजे—बाजे के साथ निकली रामबारात
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात गाजे-बाजे के साथ राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई। शुभारंभ शहर विधायक मनीष असीजा ने आरती उतारकर किया। रामबारात छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, मातावाला बाग, रामलीला चौराहा कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई। वहीं रामबरात में लगभग चार दर्जन झांकिया रही। शोभायात्रा मार्ग के विद्युुत झालरों से सजाया गया। वहीं तोरण द्वारा बनाये गये।

ये भी पढ़ें

शिवपाल फिरोजाबाद से लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव!

कई जिलों से आईं झांकियां
शोभायात्रा में आगरा, इटावा, वृंदावन, सिरसागंज की झांकिया मौजूद रही। रामबरात में काली अखाण्डों के साथ इटावा के ऊॅट घोड़े आदि थे। दर्जनों बैंडों की ध्वनि आसमान में गुजायमान हो रही थी। भगवान राम की शोभायात्रा देखने के लिए शहर के साथ-साथ देहात से भी लोग आये। दर्शकों की सुरक्षा के लिए जनपद के साथ अन्य जनपद का फौर्स भी पुलिस प्रशासन द्वारा मंगाया गया।

ये झांकियां रहीं शामिल
यात्रा के दौरान भगवान गणेश को डोला आगे चल रहा था, पीछे शिव जी की बारात, माता रानी का दरवार, मां दुर्गा की झांकी, राधा-कृष्ण, हनुमान के अलावा माता जानकी सखियों के साथ रथ में विराजमान, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण गुरू विश्वामित्र के साथ रथ में विराजमान थे। रामबारात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामसिंह यादव, नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर, सचिव आरपी सिंह यादव, गिर्राज किशोर यादव, डॉ. दिलीप यादव, मनोज यादव, सुरेशचन्द्र, मनोज यादव, उमेश यादव के साथ भाजपा एवं सपा पार्टी के नेता एक साथ भगवान की यात्रा में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें—

ये भी पढ़ें

फिरोजाबाद को नंबर एक बनाने के लिए डीएम नेहा शर्मा ने शहरवासियों से की अपने पांच मिनट देने की अपील, करना होगा से काम
Published on:
07 Oct 2018 10:41 am
Also Read
View All