फिरोजाबाद

शिवपाल की पार्टी का नाम सुनते ही पत्रकार पर भड़के रामगोपाल, कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो रहा वायरल

शिवपाल यादव की पार्टी का नाम सुनते ही रामगोपाल पत्रकार पर नाराज हो गए। अब वीडिया वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 4:26 PM IST
Shivpal Ramgopal
शिवपाल की पार्टी का नाम सुनते ही पत्रकार पर भड़के रामगोपाल, कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो रहा वायरल

फिरोजाबाद। सैफई परिवार में चल रही रार के पीछे शिवपाल यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बीच बर्चस्व की लड़ाई को वजह माना जाता है। शिवपाल यादव रामगोपाल यादव को लेकर कई बार ऐसे बयान भी दे चुके हैं जिससे इन दोनों के बीच तल्खी खुल कर सामने आई। अब राम गोपाल यादव ने शिवपाल की पार्टी के बढ़ते ग्राफ को लेकर ऐसा बयान दिया है कि दोनों के बीच एक बार फिर खुल तल्खी सामने आई है। रामगोपाल यादव इतने भड़क गए उन्होंने पत्रकार से कह दिया कि 'पहले अपना दिमाग ठीक करिए'। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पत्रकार से बोले- अपना दमाग ठीक करिए
दरअसल रामगोपाल यादल शिकोहाबाद चेयरमैन के घर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उनसे शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा के बढ़ते जनाधार के संबंध में सवाल पूछा तो रामगोपाल का पारा चढ़ गया। पहले तो रामगोपाल बोले- कौन सा मोर्चा। जब पत्रकार ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा। इस पर रामगोपाल बोले आपके दिमाग में सेक्युलर मोर्चा का जनाधार बढ़ रहा है। आप अपने दिमाग को ठीक करिए।

इससे पहले भी भड़क चुके हैं रामगोपाल
रामगोपाल का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि ऐसा पहला मौका नहीं है जब रामगोपाल पत्रकार के सवार पर भड़के हों कई बार रामगोपाल इस तरह के जवाब दे चुके हैं। मथुरा में तो एक पत्रकार के सवाल पर रामगोपाल ने यहां तक कह दिया था कि जितनी तुम्हारी उम्र नहीं है उतना मेरा संसदीय/राजनैतिक अनुभव है।

Updated on:
27 Oct 2018, 4:26 PM IST
Published on: