फिरोजाबाद

सेक्युलर मोर्चा के बढ़ते जनाधार के सवाल पर क्यों भड़क गए रामगोपाल यादव, देखें वीडियो

- शिकोहाबाद चेयरमैन के घर आए थे सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव।

less than 1 minute read
Ram Gopal Yadav

फिरोजाबाद। यह जग जाहिर है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिप प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। यही कारण है कि जब-जब प्रो. रामगोपाल यादव से शिवपाल यादव की बात की जाती है तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। शिकोहाबाद में आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सेक्युलर मोर्चा के सवाल पर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों को दिमाग ठीक करने की नसीहत तक दे दी।

यह भी पढ़ें—

ये भी पढ़ें

वीडियो: फिरोजाबाद में बढ़ रही मरीजों की संख्या, ये है चौंकाने वाला कारण

शिकोहाबाद चेयरमैन के घर पहुंचे थे रामगोपाल
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव शुक्रवार को शिकोहाबाद चेयरमैन के घर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उनसे आने का प्रयोजन पूछा तो उनका स्पष्ट कहना था कि चेयरमैन साहब ने बुलाया थाा। इसलिए आया, जो भी बुलाएगा वह जाएंगे। सेक्युलर मोर्चा के बढ़ते जनाधार के सवाल पर उन्होंने कहा कौन सा मोर्चा जब पत्रकार ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा। इस पर उनका जवाब था कि आपके दिमाग में सेक्युलर मोर्चा का जनाधार बढ़ रहा है। आप अपने दिमाग को ठीक करिए।

यह भी पढ़ें—

पहले भी चर्चाओं में रहे हैं प्रोफेसर
प्रोफेसर रामगोपाल द्वारा इस तरह का दिया गया कोई पहला बयान नहीं है बल्कि उनके द्वारा कई बार इस प्रकार के जवाब दिए जाते हें। जिससे स्पष्ट हो जाता है कि उनके दिमाग में शिवपाल यादव के प्रति क्या चल रहा है।

यह भी पढ़ें—

ये भी पढ़ें

यदि आप Whatsapp यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए है, पढ़िए सोशल मीडिया पर किस तरह नजर रख रही है फिरोजाबाद पुलिस
Published on:
26 Oct 2018 02:18 pm
Also Read
View All