27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यदि आप Whatsapp यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए है, पढ़िए सोशल मीडिया पर किस तरह नजर रख रही है फिरोजाबाद पुलिस

Social Media और Whatsapp पर होने वाले पोस्ट पर नज़र रखने के लिए फ़िरोज़ाबाद के प्रत्येक थाने पर डिजिटल वालंटियर रखे जा रहे है, जो सभी पोस्ट पर निगरानी रखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 24 Oct 2018, 2:24 PM IST

Whatsapp

Whatsapp

फिरोजाबाद। कोई भी अपनी बात अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्हाट्स ऐप (Whatsapp) सबसे अच्छा माध्यम है। एक पोस्ट को सेकंड भर में ग्रुप में जुड़े हुए सभी सदस्यों तक पहुंचा दिया जाता है लेकिन इसका कुछ लोगों द्वारा गलत प्रयोग भी किया जा रहा है। कभी—कभी आपत्तिजनक पोस्ट करने से शहर का माहौल खराब होने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) की निगरानी के लिए जिले भर में डिजिटल वालंटियर रखे जा रहे हैं। जो ग्रुपों में शामिल होकर उसकी निगरानी करेंगे। किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट पर एसएसपी को सूचनाएं प्रदान करेंगे।

मीडिया सैल की रहेगी निगरानी
विभिन्न मुद्दों पर सोशल मीडिया पर बहस में लेख, फोटो और वीडियो पोस्ट करने का सिलसिला बढ़ता देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने नागरिकों को चेताया है कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। social media पर सोशल मीडिया सैल, सर्विलांस व साइबर क्राइम जनपद में आपकी प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखे हुए है ।


एक पोस्ट पहुंचा सकती है जेल
आपकी एक गलत पोस्ट आपको भेज सकती है। किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले उसकी पूर्ण प्रमाणिकता जानने के बाद ही मीडिया पर आवश्यक हो तो पोस्ट की जाये । उन्होंने बताया कि अफवाहों और पोस्टों पर विराम लगाने के लिये जनपद में प्रत्येक थाने पर डिजिटल वालंटियर ग्रुप बनाये जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य फैलायी जा रही भ्रामक अफवाहों, खबरों, घटनाओं का खण्डन करना है। वर्तमान समय में जहाँ एक ओर सोशल मीडिया द्वारा संचार क्रान्ति का प्रार्दुभाव हुआ है, वहीं दूसरी ओर अराजक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने हेतु इस प्लेटफॉर्म का दुरूपयोग कर भ्रामक खबरों को प्रसारित किया जा रहा है । हाल में ही इन अफवाहों के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या भी हुई हैं ।

डीजीपी ने दिए हैं निर्देश
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में डिजिटल वालंटियर ग्रुप बनाने हेतु निर्देशित किया गया था । सभी थाने का व्हाट्सएप डिजिटल वालंटियर ग्रुप जनपदीय व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा रहेगा तथा सभी जनपदीय व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय से जोड़े जायेंगे । इस ग्रुप में समाज के सभी व्यक्तियों को जोड़ा गया जिससे छोटी से छोटी खबर पर तत्काल संज्ञान लिया जा सके और साथ ही अफवाहों का खण्डन किया जा सके।

गांव, कस्बों में भी होगी निगरानी
डिजिटल वालंटियर ग्रुप में प्रत्येक गाँव, कस्बा, वार्ड, मौहल्ला से प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों— महिलाओं को जोड़ा जा रहा है जिससे थाने के हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मिल सके। साथ ही पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सचिन्द्र पटेल ने बताया कि आप भी इस ग्रुप में जुड़कर क्षेत्र में होंने वाली घटनाओं व फैलने वाली अफवाहों को रोक सकते हैं। जिससे जनपद में शान्ति सौहार्द बना रहे साथ ही माहौल को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी ।