फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में चाचा—भतीजे आ सकते हैं आमने—सामने, रोमांचक होगा लोकसभा चुनाव

— अखिलेश के कार्यक्रम के बाद सेक्युलर मोर्चा हुआ सक्रिय, लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए शिवपाल यादव को किया जा रहा तैयार।
less than 1 minute read
Shivpal Yadav
Shivpal Yadav

फिरोजाबाद। राजनीति के हाशिए पर फिरोजाबाद का नाम हमेशा से रहा है। समाजवादी पार्टी के लिए फिरोजाबाद अति महत्वपूर्ण सीट मानी जाती रही है। सपा के लगाव को देखते हुए अब अन्य राजनैैतिक दल भी इस सीट पर अपनी निगाह बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव और अक्षय यादव का आमना—सामना हो सकता है। उसके बाद फिरोजाबाद का लोकसभा चुनाव दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें—

तैयारियों में जुटे मोर्चा के पदाधिकारी
अखिलेश यादव के कार्यक्रम के बाद अब सेक्युलर मोर्चा के पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि शिवपाल यादव ने भी फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने को हामी भर दी है। अब केवल औपचारिक घोषणा करना बाकी रह गया है। जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने भी शिवपाल यादव से फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें—

शिवपाल ने भी दिए थे संकेत
अपने रोड शो के दौरान शिवपाल यादव ने भी यह संकेत दिए थे कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन अब वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यहां तक संकेत दिए थे कि वह लोकसभा का चुनाव फिरोजाबाद से ही लड़ेंगे। यदि शिवपाल यादव फिरोजाबाद से चुुनाव लड़े तो चाचा—भतीजे के बीच का यह चुनाव काफी रोमांचक होगा। इसमें भाजपा भी अपने राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें—

Updated on:
30 Oct 2018 09:24 am
Published on:
30 Oct 2018 09:24 am