फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में शिवपाल बोले चुनाव लड़ा तो नहीं देखूंगा कौन अपना है कौन पराया, देखें वीडियो

— आर्चिड ग्रीन में शादी समारोह में शामिल होने आए थे शिवपाल यादव, पत्रकार वार्ता को किया संबोधित।

less than 1 minute read
Shivpal yadav

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव चुनाव के रणभूमि तैयार करने में लग गए हैं। रविवार को एक शाादी समारोह में शामिल होने आए शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही अपनों के सामने खड़े होने में कतराने की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि यदि वह फिरोजाबाद से चुनाव लड़े तो फिर नहीं देखूंगा कि कौन अअपना है और कौन पराया।

शादी में आए थे
शहर के आचिर्ड ग्रीन में धीरेंद्र यादव के यहां आये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मीडिया से रूबरू हुये। पूछे गये सवाल कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का उद्देश्य क्या है, इस पर उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं और जनता का बड़े दलों से भरोसा उठने के कारण बनायी है। इसका मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का निदान कराना है।

ये भी पढ़ें

Exclusive: शिवपाल यादव ने दिए फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने के संकेत, देखें वीडियो

जनता का मिल रहा भरोसा
उन्होंने कहा कि जब से पार्टी बनी है आप देख रहे होंगे जनता भी भरोसा जता रही है। वहीं पूछा गया कि चल रही चर्चाओ के अनुसार क्या वाकई आप फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पर कहा कि जब जनता और सभी पार्टी पदाधिकारियों का फैसला होगा तो वे आगे इसके लिये तैयार रहेंगे। पूछे जाने पर अगर लोकसभा का चुनाव लड़े तो आपके सामने कई अपनों की ही चुनौतियां होंगी, क्या उनका मुकाबला कर पायेंगे, इस पर कहा वे हर चुनौती के लिये तैयार हैं।

ये रहे मौजूद
वार्ता के दौरान उनके साथ देवेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजीम भाई, पूर्व जिपं अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, मीना राजपूत, एसआरके काॅलेज के प्रोफेसर शहरयार अली, अरूण जैन पीली कोठी संग काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

फिरोजाबाद में इन चोरों ने कर ​दी थी मोबाइल की दुकान साफ, पुलिस ने इस तरह दबोचे आरोपी, देखें वीडियो
Published on:
18 Nov 2018 06:00 pm
Also Read
View All